
9827179426,9203679426
बिलासपुर/लोखंडी में सप्ताह भर पूर्व हुए मारपीट मामले में रायपुर हॉस्पिटल में भर्ती घायल युवक की एक दिन पहले इलाज के दौरान मृत्यु हो गई ,लोखंडी के बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं गांव के युवकों को इस मामलें में आरोपी बनाये जाने के विरोध में एसपी कार्यालय पहुंचे और ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि घायल युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाने गए युवकों को ही पुलिस ने आरोपी बनाकर जेल भेज दिया जबकि जेल भेजे गए सभी मदद करने के उद्देश्य से हॉस्पिटल गए थे ।पुलिस को सही आरोपी को गिरफ्तार करे और इस मामले के निष्पक्ष जांच करायें ।इसी मामले पर कोनी क्षेत्र के कांग्रेस नेता ने भी गिरफ्तार आरोपी के समर्थन में लोखंडी के सरपंच के साथ निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा है ।
सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में कुछ दिनों पूर्व ग्रामीणों का बाहरी लोगों से विवाद हुआ था जिसके बाद मारपीट से एक युवक शेख इस्माइल गंभीर रूप से घायल हो गया था ।जिसकों के बारे में गांव वालों ने सरपंच बलराम पटेल को सूचना दी इसके बाद सरपंच ने डायल 112 पुलिस को फोन किया गया जिसमें घायल युवक को इलाज के लिए लेकर सुनील पटेल अक्षय गढ़ेवाल,प्रदुम श्रीवास सिम्स में भर्ती कराया गया ।घटना 7 सिम्तम्बर की है इसके बाद रायपुर में इलाज के दौरान घायल युवक की 13 सितंबर को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई ।कल सुबह सकरी पुलिस ने सिम्स पहुँचाने वालें युवक को सरपंच के माध्यम से पूछताछ करने थाना बुलाया गया ।उसके बाद सभी को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया गया ।इस मामले में लोखंडी के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गिरफ्तार सुनील पटेल की पत्नी,प्रदुम श्रीवास के पिता,अक्षय गढ़ेवाल के परिजनों और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ गिरफ़्तार युवकों को निर्दोष बताते हुए पुलिस अधीक्षक एसएस रजनेश सिंह से भेंट कर सही आरोपी को गिरफ्तार करने और मामलें की निष्पक्ष जाँच कराने की माँग को लेकर पहुंचे थे ।
लोखंडी मामलें में कोनी क्षेत्र के कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने भी लोखंडी के सरपंच बलराम पटेल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ इस मामलें की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की माँग को लेकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा है ।कांग्रेस नेता ने बताया पुलिस अधीक्षक ने जाँच कराने क आश्वासन दिया है ।








