
9827179426,9203679426
बिलासपुर/रायपुर/उपमुख्यमंत्री अरुण साव कल 17 सितम्बर को मुंगेली जिले और बिलासपुर शहर के कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर शामिल होंगे ।
कल सुबह रायपुर से 9.00 बजे रवाना होकर दोपहर 12.00 बजे मुंगेली शोकाकुल परिवार लोरमी के ग्राम सेमारिया में श्याम सिंह राजपूत के घर जाएँगे ।
इसके बाद दोपहर 12.30 बजे मानस मंच लोरमी में आयोजित कार्यक्रम सेवा संकल्प स्नेह सेवा एवं सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
दोपहर 2.00 बजे शिवघाट ,लोरमी सौंदरीकरण कार्य शुभारंभ और निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद 2.30 लोरमी के मारुति सुजुकी शो-रूम कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 3.00 बजे लोरमी से रवाना होंगे और शाम 4.00 बजे बिलासपुर पहुँचेंगे जहां शाम 6.00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा ।
शाम 6.30 बजे पुलिस ग्राउंड में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में रात 8.00बजे तक रहेंगे ।
बिलासपुर से रात 8.00 बजे रायपुर अटल नगर रवाना होंगे 10 .00 बजे रायपुर पहुँचेंगे ।उसके बाद का समय आरक्षित रहेगा ।








