
9827179426,9203679426
बिलासपुर/कल शाम गणेश विसर्जन के दौरान विवाद होने पर दो गुटों में जमकर चाकू चला जिससे 3 युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कल बड़े बन्नाक तालाब के पास गणेश विसर्जन के करने गए दो पक्षों के युवकों में विवाद हो गया ।विवाद होने के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई इसीबीच भीड़ में एक युवक ने चाकू निकाल कर दूसरे पक्ष के तीन युवकों पर हमला कर दिया । जिससे राहुल सिंह ठाकुर,सिद्धांत ध्रुव,और मनीष ध्रुव चाकू के हमले से घायल हो गए ।जानकारी के मुताबिक विसर्जन होने के बाद एक गुट तालाब से वापस लौट रहा था कुछ दूर करीब 150-200 मीटर की दूरी पर दूसरे गुट के 25-30 युवक मौजूद थे ।इसीबीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और चाकू चला ।घायल युवकों को सिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है ।जहाँ सभी का उपचार चल रहा है।








