बिलासपुर/राजकिशोर नगर के एक व्यक्ति के मकान के लीज नवीनीकरण के लिए नगर निगम के संपदा विभाग के बाबू ने काम कराने के एवज में 10हजार रुपये के रिश्वत की मांग की थी ।जिसकी शिकायत एसीबी से की गई थी ।
जिस पर एसीबी ने आज सुबह छापा मारकर रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए बाबू को गिरफ्तार किया है ।बाबू के रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी से पूरे निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक राजकिशोर नगर निवासी अजीत शुक्ला मकान के लीज के नवीनीकरण के लिए आवेदन संपदा शाखा में जमा कराया था ।
इसके लिए लगातार निगम के बाबू लक्ष्मीकांत कोका द्वारां निगम के चक्कर लगवा जा रहा था ।इसके बाद निगम के बाबू ने नवीनीकरण के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत माँगी तो एसीबी में शिकायत की गई ।एसीबी की टीम ने आज सुबह संपदा शाखा में बाबू को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ने के जाल बिछाया और आरोपी ने 10 हज़ार रुपये की रिश्वत अजीत शुक्ला से लिया एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया ।नगर निगम छापे से की खबर लगते ही निगम के अधिकारियों,कर्मचारीयों में हड़कंप मच गया ।एसीबी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।

9827179426,9203679426








