
9827179426,9203679426
बिलासपुर/खापरगंज क्षेत्र में हुए दो गुटों के विवाद में शहर के इन क्षेत्रों में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था,जिससे तनाव निर्मित हो गई थी सुहेल खान और राम सिंह गुट में झड़प के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई थी ।पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था ।दोनों पक्षों से अब तक लगभग 30 लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है,मुख्य आरोपी राम सिंह इस मामलें के बाद फ़रार था,पुलिस लगातार इसकी तलाश कर रही थी इसके लिए एक टीम गठित की गई थी ।पुलिस को सूचना मिली कि मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में आरोपी राम सिंह छुपा हुआ है तो पुलिस ने वहाँ से गिरफ्तार कर आज सुबह न्यायालय में पुलिस के कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।
पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपी मध्यप्रदेश के पन्ना जिला में अपने दोस्त धीरेंद्र पटेल के घर माकरी कोठरी में छिपा हुआ था ,आरोपी राम सिंह को पुलिस ने वहाँ से गिरफ्तार कर,बिलासपुर लेकर पहुंची ।
पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी राम सिंह को कोर्ट में पेश किया ,जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया ।
राम सिंह की गिरफ़्तारी की ख़बर से समर्थकों ने सुबह से कोर्ट में में पहुँचने लगे थे,इसके लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी । केंद्रीय जेल में भी बाहर समर्थकों की भीड़ लगी रही,पुलिस इस मामलें राम सिंह के गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापा मार रही थी ।पुलिस टीम को सूचना मिली थी की मध्यप्रदेश के पन्ना के माकरी कुठार में धीरेंद्र पटेल के घर में छिपा हुआ है ।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जहाँ से जेल भेज दिया गया है ।इस मामलें में अब तक लगभग 30 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुकी है ।








