सोशल मीडिया में दोस्ती हुई राष्ट्रीय पार्टी में पद दिलाने का झाँसा देकर मनेंद्रगढ़ की एक महिला नेत्री ने पार्टी फण्ड के नाम से सरकंडा के एक युवक से 82 लाख रुपए की ठगी की

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/मनेंद्रगढ़ की एक महिला नेत्री ने राष्ट्रीय पार्टी में पद दिलाने के झाँसा देकर एक युवक को ठग लिया,सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर सरकंडा के युवक को झांसे में लेकर करीब 82 लाख रुपए बैंक खातों में जमा करा लिया और कोई भी राजनीतिक पद नहीं दिलाया इसके बाद युवक ने रुपये वापस मांगे तो महिला नेत्री ने झूठे मामलें में फंसा देने की धमकी दी ।पीड़ित युवक ने घटना की रिपोर्ट सरकंडा थाना में दर्ज कराया है ।

सरकंडा थाना में चेतन आनंद दूबे पिता स्व.नारायण दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी बहतराई ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि
सोशल मीडिया के माध्यम से खोंगापानी,जिला मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी निवासी निखत परवीन शाबरी पिता अल्ताफ अली साबरी से दोस्ती हुई ।इसके बाद दोनों का सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत होता था ,इसीबीच महिला नेत्री ने आपने आपको राष्ट्रीय पार्टी की कार्यकर्ता होने की जानकारी दी।इसके बाद महिला नेत्री ने युवक को भी राजनीति में आने की बात की और महिला ने कहा कि केंद्र राष्ट्रीय एवं राज्य के नेताओं से अच्छा सबंध है । इस पर युवक ने विश्वास कर लिया कारण युवक का गतौरी में जमींन के मामलें को सुलझाने में मदद की थी ।राजनीति में बड़े पद दिलाने की बात कही इसके लिए पार्टी फण्ड में रुपये जमा कराने की बात की और फिर महिला नेत्री ने बताए बैंक खातों में 11 जुलाई 2025 को 49 हज़ार रुपए जमा कराया फिर हर महीने अपने खाते में रुपये जमा करवाती थी की नेताओं से बात हो रही है ।इस तरह आरोपी ने 17 अगस्त 2026 तक 62 लाख 63 हज़ार रुपए बैंक खातों में,20 लाख रुपए नगदी अलग अलग बहाने बनाकर ले लिए गए । इसके अलावा अपनी बहन के भी बैंक अकाउंट में रुपये जमा करवा लिए थे ।रुपये देने के बाद पार्टी जवाइन नहीं कराने पर और कोई रसीद नहीं नहीं देने की बात कही और ना ही कोई पद अभी तक दिलाए हो अगर पद नहीं मिलता सकता तो पीड़ित ने महिला नेत्री से रुपये मांगे तो झल्लाने लगी इसके बाद धमकी दी जो कर सकते हो कर लो रुपये वापस नहीं मिलेगा । इसके बाद महिला नेत्री ने बातचीत करना बंद कर दिया और मोबाइल नंबर को ब्लॉक करने की धमकी दी इसके अलावा बार बार फोन कर परेशान करने पर झूठे केस में फँसाने की धमकी दी । इसके बाद पीड़ित युवक ने सरकंडा पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपी महिला नेत्र के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले