बिलासपुर/सिरगिट्टी बन्नाक चौंक में नशे में धुत तीन युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ गणेश विसर्जन करने गए युवको पर चाकू से हमला कर दिया था ।इसके अलावा वहीं गणेश विसर्जन देखने गए तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे ,अन्य लोगों को भी चोटें आई थी घायल युवको को सिम्स में भर्ती कराया गया था ।घटना की रिपोर्ट सिरगिट्टी थाना में दर्ज कराया गया था ।पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है ।
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बन्नाक चौक में गणेश विसर्जन के दौरान 24 सितंबर की रात करीब 10.30 बजे जमकर चाकूबाज़ी हुई थी जिसमें कई लोगों को चोटें आई थी ।राहुल ठाकुर अपने दोस्तों के साथ बन्नाक चौक विसर्जन देखने गया था आरोपी अनुज भैना,शेखर तांती, करण रजक ने राहुल ठाकुर से गाली गलौज करते हुए पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया था वहीं सिंधात ध्रुव,मनीष ध्रुव भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे ,जिन्हें उपचार के लिए सिम्स में दोस्तों ने भर्ती कराया था ।घटना की रिपोर्ट राहुल ठाकुर पिता भीम सिंह ने उम्र 24 वर्ष निवासी संत कबीर नगर ने आरोपी अनुज भैना,शेखर तांती,करण रजक और अन्य के ख़िलाफ़ सिरगिट्टी थाना में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराया था ।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25,27 बीएनएस के धारा 109,118(2),296,3(5),351(2) के तहत मामला दर्ज किया था ।पुलिस ने 3आरोपी अनुज भैंना,शेखर तांती,करण रजक को गिरफ्तार कर लिया है ,अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है ।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायलय में पेश किया,सभी को नायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है ।








