बिलासपुर/दयालबंद के तीन बच्चे नदी में नहाने गए थे ,इसी दौरान गणेश विसर्जन के दौरान अरपा नदी नारियल फेंका गया । जिसको लेने तीनों बच्चों ने नदी के तेज धार में चले गए ,एक बच्चा नारियल लेकर निकल गया ।वहीं दोनों बच्चे नदी के पानी तेज धार में बह गए । घटना की सूचना नदी से निकले बच्चे ने डूबे हुए बच्चों के परिजनों को दी ।जिससे दोनों बच्चे के परिजनों ने तत्काल नदी किनारे पहुंचकर पुलिस को सूचना दी इसके बाद मौके पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची ।लोगों ने आरोप लगाया है कि घटना के एक से डेढ़ घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम को पहुंची । पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है,अरपा नदी का जलस्तर काफ़ी बढ़ हुआ है ,एसडीआरएफ़ की टीम मौके पर तलाशी अभियान चलाया लेकिन शाम तक कोई सफलता नहीं मिली थी । शनिवार दोपहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित मधुबन इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चों के बह जाने की खबर सामने आई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची एसडीआरएफ़ की टीम को मौके पर बुलाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक मधुबन अटल आवास निवासी आयन अंसारी उम्र 12 वर्ष और इमरेश उम्र 16 वर्ष दोपहर मोहल्ले के पास अरपा नदी में नहाने गए थे। वहीं गणेश विसर्जन के दौरान नारियल को नदी से निकालने गए तीन बच्चों में ये दोनों भी नदी के तेज धार में चले गए तीसरा बच्चा नदी से बाहर निकला गया ।इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया फिर दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई लेकिन शाम तक कोई पता नहीं चल पाया था ।








