बिलासपुर/सोशल मीडिया में एक वीडियों वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती को तीन युवती हाथ-पैर बाल पकड़कर खींचकर उसे जमकर पीट रही हैं ,हैप्पी स्ट्रीट शनिचरी बाज़ार चांटीडीह-साइंस कॉलेज मार्ग को जोड़ने वाले पुल का है ऐसा लग रहा है ।सरकंडा शिवघाट कुदुदंड बैराज का भी हो सकता है ,अब ये तो जाँच के बाद ही पता चलेगा ।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पर युवतियों के बीच सरेराह मारपीट करते हुए दिखाई दे रही है लाल रंग के सूट पहनी हुई युवती को एक काले रंग की ड्रेस में,एक सफ़ेद रंग ड्रेस में,एक नीले रंग के ड्रेस में काले रंग की पेंट पहने नज़र आ रही है ।
यह पुल चांटीडीह और साइंस कॉलेज मार्ग को जोड़ता है। वायरल वीडियो में कुछ युवतियां एक युवती को घेरकर उसके साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं।वहीं शिवघाट बैराज सरकंडा और कुदुदंड को जोड़ता है ।दोनों बैराज में से एक का वीडियों है ।वीडियो में सड़क पर युवतियों के बीच काफी देर तक विवाद और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। राहगीरों की मौजूदगी के बीच हुई इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद घटना को लेकर इलाके में चर्चा है। हालांकि युवतियों के बीच विवाद की वजह क्या थी और मारपीट में शामिल युवतियां कौन हैं, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से भी मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कानून व्यवस्था का डर नहीं सरे राह एक युवती को तीन युवती पटक-पटक कर मार रही है,ये कभी बाल खींच रही है,युवतियों का इस मारपीट की वीडियो वायरल सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसमें अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियों कहाँ पर का फिर भी जिस पुल पर विवाद हो रहा है,शहर में दो बैराज हैं शिवघाट बैराज ,पचरी घाट ये दोनों बैराज में से एक का है । राह चलते किसी ने इस झगड़े का वीडियों बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है ।पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की है,पुलिस इस वीडियों के आधार पर जांच कर रही है ।
शहर में आए दिन कोई ना कोई हंगामा देखने को मिल रहा है,सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही है ।
महानगर का आकर ले रहे बिलासपुर शहर में अब ऐसे वीडियों आए दिन सामने आते रहते हैं अभी सप्ताह भर पहले देर रात शहर के अग्रसेन चौक पुराना बस स्टैंड रोड में स्थित हेवेंस पार्क के बार के सामने देर रात एक युवती नशे में धुत होकर बाउंसर से विवाद करते हुए सोशल मीडिया में जमकर हंगामा मचाते हुए वीडियो वायरल हुआ था ।








