
9827179426,9203679426
बिलासपुर/ बुधवार को उपमुख्यमंत्री जिले के दौरे पर रहेंगे दोपहर कोटा पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे ।इसके बाद तिफरा झूलेलाल मंगलम में आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम में शामिल होंगे ।बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे ।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव 30 सितंबर बुधवार जिले के दौरे पर रहेंगे सुबह 10.15 बजे अटल नगर रायपुर से रवाना होकर 10.25 बजे महानदी भवन पहुँचेंगे और मंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे जहां पर 1.30 बजे तक रहेंगे ।
इसके बाद रायपुर से बिलासपुर (कोटा )के लिए दोपहर 1.30बजे रवाना होंगे ,जहाँ पर 3.30 बजे पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे जहाँ पर 4.30बजे तक रहेंगे ।
कोटा से 4.30बजे रवाना होकर 5.00 बजे तिफरा झूलेलाल मंगलम में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत महतारी वंदन लाभार्थी सम्मेलन ,जल,जन,संकल्प यात्रा (वड नगर से काशी बाइक यात्रा ) में 5.00 बजे शामिल होंगे ,जहां पर 7.00 बजे तक रहेंगे ।
इसके बाद 7.00 बजे का समय आरक्षित रहेगा और रात्रि विश्राम बिलासपुर में करेंगे ।








