बिलासपुर/ब्याज में उधारी रुपये दिए गए उसकी वसूली के लिए आरोपी पति -पत्नी ने कर्जदार महिला और उसके पति के गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी देकर पैसा वसूली करने पहुंचे ।पीड़ित परिवार दिया गए रकम वापस कर चुका है उसके बाद डरा धमकाकर आरोपी रुपये माँग रहे हैं ।परिवार दहशत में पुलिस से लगाई गुहार ।पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया ।
तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीडीह देवनगर वार्ड नंबर 42 निवासी महिला कोचिंग क्लाश पढाती हैं ।
आज से करीब 2 साल पहले बाबा खान की पत्नी तहरून निशा से 6 हजार रूपये घरेलु काम के लिये उधार लिये थे ।जिसकी मूलधन सहित उधारी का पैसा वापस कर चुके है ,इसके बावजूद तहरून निशा का दूसरा पति राजू पठान
27 सितम्बर के रात करीब 8.00बजे पीड़ित महिला घर में आकर पैसा की मांग किया तो महिला के पति ने उधारी का पैसा वापस कर चुके है कहने पर विवाद करने लगा और 18 हजार रूपये ब्याज सहित शेष राशि देना बांकी है ,कहने लगा तो पीड़िता द्वारा उक्त रकम देने को कुछ दिन की मोहलत मांगी ।
इसके बाद राजू पठान ,तहरून निशा अपने घर चले गये रात करीब 11.00बजे पुन: घर आकर दरवाजा खटखटाने लगे तो अनिल साहू उठकर घर से बाहर निकला तो राजू पठान ,तहरून निशा फ़ौरन पैसा रुपये देने को कहने लगे और
गाली गलौच करने लगे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए राजू पठान मारपीट करने लगा और धारदार चाकू निकालकर अनिल साहू के गर्दन में वार किया ,दोनो हाथ की कलाई के पास जिससे खून निकलने लगा तो बीच बचाव करने गई तो महिला से धक्का -मुक्की करने लगे । पीड़ित महिला का परिवार दहशत में है ।घटना की रिपोर्ट सरिता साहू पति राजू साहू उम्र 29 वर्ष ने तोरवा थाना में दर्ज कराई है ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2),118(1),3(5),296,351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








