तिफरा के झूलेलाल मंगलम में सेवा संकल्प अभियान में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने संवाद किया

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

 

बिलासपुर/प्रधानमंत्री के जन्मदिन  पर जन्मभूमि से प्रारंभ  काशी जा रहे मोटर साइकिल यात्रियों का दल आज शहर के तिफरा में पहुँचा तो उनका जमकर स्वागत किया गया ।मोटर साइकिल रैली में शामिल यात्रियों का दल रास्ते में गुजरने वाले नदियों से जल एकत्रित करते चल रहे हैं,इस जल को काशीविश्वनाथ के मंदिर में अर्पित किया जाएगा ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मभूमि “वडनगर से उनकी कर्मभूमि काशी “तक निकली सेवा यात्रा में शामिल 52 बाइक यात्रियों का दल आज शहर पहुंचा जहां तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी सहित जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने यात्रियों का स्वागत किया गया ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से प्रारंभ यह मोटर साइकिल यात्रा “वडनगर से काशी तक “निकाली जा रही है। यात्रा में शामिल बाइकर्स रास्ते में पड़ने वाली पवित्र नदियों का जल अपने साथ लेकर चल रहे हैं, जिसे काशी विश्वनाथ मंदिर में अर्पित किया जाएगा। इसमें बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी का जल भी लिया गया ,यात्रियों ने अब तक लगभग 1500 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है।

बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा बिलासपुर के लिए सौभाग्य का अवसरगुजरात के “वडनगर से काशी “जा रही इस मोटर साइकिल सेवा यात्रा के स्वागत का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा और विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार कीविभिन्नजनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं, किसानों और जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं के माध्यम से आर्थिक एवं सामाजिक संबल मिला है ।

कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं से संवाद करते हुए पूछा कि प्रतिमाह मिलने वाले राशि की क्या उपयोग करते है तो उन्होंने बताया की प्रतिमाह मिलने वाले 1000 हज़ार रुपए को अपनी बेटी के सुकन्या समृद्धि योजना में जमा करती हूँ ।नीलम मार्को, प्रियंका नवरंग, अंजली साहू और लक्ष्मी नवरंग से सीधे संवाद कर जाना कि योजना से मिलने वाली राशि का वे किस प्रकार उपयोग कर रही हैं।महिलाओं ने बताया कि कोई इस राशि किसी ने बताया कि बच्चों की बेहतर पढ़ाई, दवाइयों एवं परिवार की जरूरतों में इसका उपयोग कर रही है,कुछ महिलाएं बेटी के विवाह के लिए भी राशि जुटा रही हैं। हितग्राहियों ने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।उप मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड का उपचार में लाभ ले चुके लक्ष्मीबाई और गोकुल को भी सम्मानित किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य लोगों को उनका लाभ देकर आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है। जब नागरिक सशक्त होते हैं तो देश भी मजबूत होता है और विकसित भारत का संकल्प साकार करने की दिशा में आगे बढ़ता है।मोटर साइकिल सेवा यात्रा में शामिल यात्री अनिरुद्ध बाग ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बिलासपुर में मिले आत्मीय स्वागत और स्नेह से सभी यात्री अभिभूत हैं।
उन्होंने कहा कि यहां मिले अपनत्व से ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि वे पहली बार यहां आए हैं।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि के साथ मार्ग में पड़ने वाली पवित्र नदियों का जल एकत्र किया जा रहा है, जिसे काशी पहुंचकर भगवान विश्वनाथ को अर्पित किया जाएगा।

कार्यक्रम में अंधमूक-बधिर शाला के बच्चों ने स्वच्छता पर आधारित गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।एलसीआईटी, स्वामी आत्मानंद स्कूल तिफरा एवं सिरगिट्टी के एनएसएस विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित विभिन्न योजनाओं एवं समसामयिक विषयों पर आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, यात्रा प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, धमतरी महापौर रामु रोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष (शहर)दीपक सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण)मोहित  जायसवाल,पूर्व सांसद लखनलाल साहू, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, प्रदेश भाजपा मंत्री श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्वैभव गुप्ता, रोशन सिंह, राजेश सिंह, मीडिया प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, हितग्राही एवं नागरिक उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले