
9827179426,9203679426
बिलासपुर /दो पक्षों में उधार के रुपये मांगने के विवाद के चलते जमकर लाठी चली,दोनों पक्षों से कई लोग घायल ।घटना की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराया गया है ।
चकरभांटा क्षेत्र के वीरेंद्र कुमार बंजारे पिता मनहरण बंजारे उम्र 23 वर्ष नगाराडीह निवासी
30 सितंबर को शाम 6.15 बजे नगाराडीह दुकान के पास खडा था ,तभी गांव का मनोज बंजारे लाठी लेकर आया और उधारी दिए रुपये वापस मांगा और जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौच करते हुए लाठी से पिटाई कर दिया ।
इसके बाद पीड़ित की पिटाई होते देख बीच बचाव के लिए आशीष बंजारे ,चाचा दिलेश बंजारे ,पापा मनहरण बंजारे ,मम्मी प्रभा बंजारे बीच बचाव करने आये तो मनोज बंजारे के घर से जय प्रकाश बंजारे,अन्ना बंजारे,समीर बंजारे भी लाठी लेकर आए और भाई आशीष बंजारे चाचा दिलेश बंजारे ,पापा मनहरण बंजारे मम्मी प्रभा बंजारे को लाठी डंडा हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे ।
आरोपी के मारपीट से बाँय कंधा में,बाये जांघ,हाथ के उंगली में आशीष बंजारे के दाहिना भुजा,दाहिना हाथ अंगूठा,कमर ,चाचा दिलेश बंजारे के दाहिना कंधा ,पापा मनहरण बंजारे के दोनो हाथ भुजा ,कलाई तथा बाये जांघ ,दाहिने गाल तथा मम्मी प्रभा बंजारे के बाये जांघ और पीठ एवं कमर में चोटे आयी है ।
मारपीट दौरान दो टंच स्क्रीन मोबाईल फोन मौके पर गिरा है ,एक मोबाईल का डिस्प्ले टूट गया है ।
घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने चकरभाँटा थाना में दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपी मनोज बंजारे,जय बंजारे ,अन्ना बंजारे ,समीर बंजारे के ख़िलाफ़ धारा 115(2),296,3(5)324(4) 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








