
9827179426,9203679426
बिलासपुर/शुक्रवार को रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां कृषि महाविद्यालय सरकंडा के ऑडिटोरियम में जीवंत हुईं।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शाम 5 बजे आयोजित ‘नमो सेवा गाथा’ पर आधारित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम में कलाकारों ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंगों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
इस एक घंटे की इस प्रस्तुति को दर्शकों ने तन्मयता से देखा और प्रेरणास्पद बताते हुए सराहा है,संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से गुरतुर लोक सेवा संस्थान द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के सेवाकाल से जुड़े जीवन के पड़ावों को कला और नृत्य के माध्यम से मंच पर उतारा गया।
गुजरात भूकंप के दौरान सहायता,
कोविड काल में राहत के प्रयास, आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई,
नक्सल उन्मूलन,
कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे प्रमुख विषयों को प्रस्तुति में शामिल किया गया।
इसके साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को भी प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।
मंच पर प्रकाश, संगीत और कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने इन प्रसंगों को आकर्षक स्वरूप दिया।
प्रस्तुति में आपदा के समय सहायता और संवेदनशीलता से लेकर राष्ट्र की सुरक्षा तथा विकसित भारत के निर्माण तक की यात्रा को पिरोया गया।
सेवा की भावना को केंद्र में रखकर प्रस्तुत इस गाथा ने दर्शकों को जनसेवा और देश के विकास में सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की प्रेरणा से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक की भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए ‘नमो सेवा गाथा’ को प्रेरणादायी बताया है ।
कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, भाजपा जिला अध्यक्ष(शहर )दीपक सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष(ग्रामीण)मोहित जायसवाल ,कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, कृषि महाविद्यालय के डीन एन.के. चौरे, उप संचालक कृषि श्री एम.आर. तिग्गा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और आम जनता कार्यक्रम में उपस्थित थे ।








