बिलासपुर -हिर्री क्षेत्र केअमसेना में चोरों ने रात के अंधेरे में एक घर को निशाना बनाया खिड़की के ग्रिल उखाड़कर घर के अंदर घुसे फिर 3 सीसीटीवी कैमरे ,कार की चाबी चोरी कर ली।इसके बाद घर के बाहर खड़ी कार को लेकर फरार हो गए।कार आयसर शो रूम के पास जली हुई हालत में मिली।
हिर्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमसेना निवासी ओमप्रकाश कौशिक सेंट्रिंग का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर की रात करीब 10 .00बजे खाना खाने के बाद परिवार के साथ कमरे में सोने चले गए थे ,रेनाल्ट क्विड कार क्रमांक CG15 DM5418 रिश्तेदार राजकुमार कौशिक के घर के पास लॉक कर खड़ा था अगले दिन सुबह करीब 7 .00बजे ओमप्रकाश ने किचन के खिड़की पर पड़ी तो देखा कि लोहे का ग्रिल उखड़ा हुआ था।
किचन के अंदर सामान चारों तरफ बिखरा पड़ा हुआ था। घर की जांच करने पर बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी 3 कैमरे गायब मिले।
फ्रिज के ऊपर रखे कार की चाबी गायब था,इसके बाद ओमप्रकाश तत्काल कार खड़ी करने वाले जगह पर गए तो वहां से कार गायब था फिर आसपास तलाश करने पर पर पता चला कि अमसेना स्थित आयसर शो रूम के बगल में कार जले हुए हालत में पड़ा हुआ था ।
पीड़ित के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने रात 10 बजे से सुबह 7 बजे के बीच घर में प्रवेश कर सीसीटीवी 3कैमरे ,कार की चाबी चोरी कर कार को ले जा कर आयसर शो -रूम के पास ले जाकर आग लगा दी।
चोरी गई कार ,अन्य सामान की कुल कीमत करीब 2लाख रुपये है ।पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए) 326(जी) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।









