
9827179426,9203679426
बिलासपुर/रतनपुर क्षेत्र में सद्गुरु आश्रम में चोरों ने पुजारी के आश्रम से बहार जाने का फायदा उठाते हुए चाँदी के छत्र और एक घर से ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये के सोने चाँदी के जेवरात,वहीं गुलाब की खेती के लिए बनाए गए पॉली हाउस से एक मोटर सायकल,बोर,केबल,स्पेयर आदि सामान चोरी कर ले गए ।
घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है ।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है ।
रतनपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक है,चोरों में पुलिस का ख़ौफ़ नहीं है इसलिए धड़ाधड़ घरों के अलावा आश्रम,पाली हाउस तक का ताला तोड़कर चोरी कर आतंक मचाए हुए हैं ।
रतनपुर के सद्गुरु कबीर आश्रम के प्रेम दास शास्त्री पिता निर्मल दास उम्र 60 वर्ष के पुजारी ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि 30सितंबर को चौक आरती कार्यक्रम में शामिल होने जिला शक्ति गए हुए थे ।
शनिवार 2 अक्तूबर को वहाँ से वापस आश्रम आए तो देखा कि कमरे के दरवाजे
का ताला टूटा हुआ था ।
आश्रम के कमरें के अंदर जाकर देखने पर थैला में रखा हुआ चैन से बंधा हुआ 6 नग छत्र चाँदी के वजन 500 ग्राम कीमत 80 हज़ार रुपए के अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया ।
घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया गया है ।
वहीं रतनपुर के ढोलपारा निवासी बलराम बरगा पिता भखला बरगा उम्र 60 वर्ष किसान है,गुरुवार 1 अक्तूबर को किसान की पत्नी सुशीला बाई,नाती शौर्य को लेकर करैयापारा पिंडा कार्यक्रम में लखन कश्यप के घर गए थे ।किसान घर में अकेला था और रात में खाना -खाकर सो गया ।
अगले दिन सुबह 6.00 बजे उठकर देखा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था ।दरवाजे को अटासकर चोर कमरे में घुस गए और पेटी में कपड़े में बांधकर कर रखे थैला से 1 जोड़ी चाँदी का लच्छा,1चाँदी का ब्रेसलेट,1 चाँदी का चैन,1 जोड़ी चाँदी का चूड़ा,छ: चाँदी की अंगूठी,1सोने का मंगल सूत्र,1 सोने का फुल्ली,1 जोड़ी सोने के कान के टाप्सऔर 12 जोड़ी साड़ी कुल क़ीमत 1 लाख 60 हज़ार रुपये को चोरों ने रात 10.00 बजे से सुबह 6.00 बजे के बीच घर से चोरी कर ले गए ।
वहीं तीसरी घटना शनिचरी चौक रतनपुर के पास पाली हाउस में गुलाब की खेती के लिए बनाया गया है, जिसमें मनीष रजक सरजू बगीचा ज्ञानम पैलेस निवासी मैनेजर है ,कुछ दिन पहले पॉली हाउस का निरीक्षण करने गया था तो वहां पर बरसात के कारण ताला लगा हुआ है,जिसमें गुलाब की खेती अभी नहीं हो रहा है ।30 सितंबर को पाली हाउस सामने स्थित
मोटर गैराज के मालिक अनिल गोस्वामी ने ने फोन कर मैनेजर को बताया कि पाली हाउस का ताला टूटा हुआ है,इसके बाद मैनेजर पाली हाउस के पास पहुंचा तो देखा कि वहां पर गेट में लगा ताला टूटा हुआ था ,अंदर जाकर देखने पर मोटर सायकलक्रमांकCG10BB1916 ,बोर पंप,केबल वायर,एयर स्पेयर पंप, ग़ायब था ।इसके बाद घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया है ।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(A)331 (4)तहत मामला दर्ज कर लिया है ।








