बिलासपुर/कोटा थाना क्षेत्र में अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं शराब के नशे में हनी बी रिसार्ट का मैनेजर कल रात भर हटरी चौक में आतंक मचाता रहा लेकिन पुलिस को इसकी खबर नहीं थी,सारी रात नशे में गाली गलौज कर लोगों से मारपीट करता रहा लेकिन पुलिस उसके खिलाफ सिर्फ रिपोर्ट दर्ज करती रही, पुलिस ने उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की आवश्यकता नहीं समझी कल रात ही आरोपी के खिलाफ 3 लोगों ने मारपीट,गाड़ी की चाभी लूटने,बुजुर्ग दंपत्ति के दरवाजे को तोड़कर जान से मारने की धमकी दी ।
कोटा पुलिस थाना में तीन पीड़ितों ने मामला दर्ज कराया है ।पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।इसलिए आरोपी के हौसलें बुलंद हैं ।
कोटा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं कल रात हनी बी रिसार्ट का मैनेजर आकाश तिवारी निवासी बिलासपुर ने शराब के नशे देर रात से सुबह तक हटरी चौक क्षेत्र में
आतंक मचाता रहा,पुलिस को इसकी खबर नहीं थी ।
देर रात स्वास्थ्य विभाग के रिट्यार्ड कर्मचारी बुजुर्ग सुदामा प्रसाद पिता बद्री प्रसाद उम्र 73 वर्ष पड़ाव पारा राम मंदिर चौक निवासी आरोपी के रिश्ते में मामा लगते है,घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गया और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए बुजुर्ग दंपत्ति के साथ धक्का मुक्की किया ।
पीड़ित बुजुर्ग ने 5-6 अक्टूबर के दरमियानी रात की हुई घटना से रात भर भयभीत रहे,किसी तरह थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2),296,351(2) के तहत मामला दर्ज किया है ।
इसी प्रकार पुलिस में व्यवसायी उमेश अग्रवाल ने आरोपी आकाश तिवारी के खिलाफ़ सोमवार की देर रात करीब 12.20 बजे हटरी चौक स्टेशन रोड पर सड़क में रास्ता रोककर शराब के नशे में गाली -गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर गाड़ी
की चाबी छीनकर ले गया ।घटना को रिपोर्ट पीड़ित व्यवसायी ने थाना में दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115,304(2),351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
इसी तरह आरोपी आकाश तिवारी ने नशे में धुत होकर विकास बानी पिता राधेश्याम बानी उम्र 42वर्ष डाकबंगला रोड का निवासी बिजली मिस्त्री का काम से घर जा रहा था ।देर रात कार को रोककर गाली -गलौज कर मारपीट जान से मारने की धमकी दी।काफ़ी देर तक उत्पात मचाने के बाद आरोपी भाग गया।
घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने थाना में दर्ज कराया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296,351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
आरोपी देर रात तक शराब के नशे में चूर होकर आने-जाने वालों को से गाली गलौज कर मारपीट करता रहा लेकिन पुलिस को इसकी खबर तक नहीं लगी ।
देर रात इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों में दहशत छाया रहा ।ऐसा कोटा पुलिस है जहां पर इस तरह की घटना होती रही और पुलिस आरोपी के ख़िलाफ़ मामला ही दर्ज करती रही उसको पकड़ने की कोशिश नहीं की ।








