बुधवार को दोपहर में तखतपुर के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित मोबाइल टावर में मानसिक रूप अस्वस्थ महिला चढ़ गई,कढ़ी मशक़्क़त के बाद पुलिस ने नीचे उतारा,महिला को सेंदरी के मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

बिलासपुर/आज दोपहर मानसिक रूप से बीमार महिला 
अचानक तखतपुर के पुराना बस स्टैंड स्थित टावर में चढ़ गई।
इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को किसी तरह नीचे उतारा 
और महिला को मानसिक चिकित्सालय सेंद्रीय में भर्ती कराया गया है ।
तखतपुर थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड स्थित एक मोबाइल टावर में 
एक महिला दोपहर को करीब 12.00बजे अचानक चढ़ गई थी ।
इसकी जानकारी हुई तो लोगों का हुजूम उमड़ गया उसके बाद 
इसकी सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस मौके पर तत्काल पंहुची 
और काफ़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मोबाइल टावर से किसी 
तरह नीचे उतारा ।
पुलिस ने नीचे उताराने के बाद महिला का 
नाम पता पूछा तो महिला कुछ समझ नहीं रही थी ।
इसके बाद महिला की स्थिति को देखते हुए ये 
समझ आया की महिला मानसिक रूप से अस्वास्थ्य तो 
फिर पुलिस ने सुरक्षागत कारणों से सेंदरी स्थित मानसिक 
चिकित्सालय में भर्ती कराया है ।
संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले