सरस्वती शिशु मंदिर चन्द्रपुर के प्राचार्य के खिलाफ छात्र से मारपीट के मामलें में किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज इधर बेलगहना के बेरहम टीचर ने दूसरी कक्षा के छात्रा को पहाड़ा नहीं सुनाने पर इतना पीटा कि कान से खून निकलने लगा

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/गुरु शिष्य के संबंध को तार-तार करता एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आवासीय विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर के एक छात्र की मामूली सी गलती को लेकर स्कूल के प्राचार्य द्वारा छात्र को बाल खींचकर,पटक-पटक कर मारपीट का वीडियो सामने आया है। प्राचार्य के खिलाफ पीड़ित छात्र के पिता ने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम के तहत एवं बीएनएस के धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है । वहीं एक टीचर ने दूसरी कक्षा के छात्रा ने ठीक से पहाड़ा नहीं सुनाया तो बेरहम टीचर ने छात्रा को दो दिनों तक मारपीट करता रहा पीड़ित छात्रा के कान से खून निकलने पर घटना की जानकारी अपने पिता को दी ।घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज कराया गया है,पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

पहली घटना शक्ति जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र का है, जहां सरस्वती शिशु मंदिर आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र की आरोपी स्कूल के प्राचार्य ने जमकर पिटाई की,पहले छात्र को कमरे से बाहर लाया फिर आरोपी प्राचार्य ने लात घूसों से मारपीट करते हुए छात्र को जमीन पर पटक दिया फिर बाल को खींचकर जमकर हाथ-मुक्के से मारपिट किया ।इस घटना का सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया,घटना के बाद वहाँ पढ़ने वाले छात्र दहशत में हैं ।
पीड़ित छात्र का नाम छत्रपति गुप्ता पिता शशि भूषण गुप्ता उम्र15 वर्ष निवासी ग्राम तिलाईपाली थाना चंद्रपुर जिला शक्ति है।घटना की जानकारी पीड़ित छात्र ने मोबाइल फ़ोन से अपने पिता शशिभूषण गुप्ता को फ़ोन कर बताया है कि 30 सितंबर को परीक्षा दिलाकर दोपहर करीब 12.00 बजे स्कूल से आया था ।अपने रूम के बगल में बने बाथरूम के दीवार में बैठा था तो इसीबात को लेकर प्राचार्य जगन्नाथ नायक ने गाली गलौज करते हुए कमरे से बाहर खींचकर बरामदें में बाल पकड़कर,घसीटते हुए,पटक-पटककर लात घूँसों से जमकर मारपीट की जो आवासीय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया ।
इसके बाद वहां पढ़ने वालें बाँकी छात्र भी दहशत में दो छात्रों ने घटना स्थल पूरे घटना को देखा है ।वहीं इस घटना के बाद छात्र डरा हुआ है और दहशत में है ।
पीड़ित छात्र के पिता शशिभूषण गुप्ता ने 6 अक्तूबर को घटना की रिपोर्ट चंद्रपुर पुलिस थाना में दर्ज कराया है ।पुलिस ने आरोपी प्राचार्य जगन्नाथ नायक के ख़िलाफ़ किशोर न्याय अधिनियम (बच्चों की देखभाल और सरंक्षण)अधिनियम 2015 के धारा 75 एवं बीएनएस के धारा 115(2),296,351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामलें की जांच कर रही है ।

दूसरी घटना कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी के ग्राम मूसयारी निवासी अमरनाथ यादव पिता रामनाथ यादव उम्र 33 वर्ष फारेस्ट विभाग भनवारटंक टेडगीनाला जंगल मे चौकीदारी का काम करता है ।ममता यादव ज्योति यादव दो बेटी है ,जो शासकीय प्राथमिक शाला मुसियारी में पढ़ई करते है ,22 सितंबर को सुबह 11.00 बजे स्कूल में टीचर गोपाल सिंह ने पहाड़ा ठीक से नही पढ़ पाने को लेकर ज्योति यादव से गाली -गलौज कर हाथ मुक्का ,रूल से मारपीट कर कान को ऐंठ कर चोट पहुंचाया है ।घटना पीड़ित छात्रा के पिता ने 7अक्तूबर को चौकी बेलगहना में रिपोर्ट दर्ज कराया है ।बेलगहना क्षेत्र के मूसयारी गांव के प्राथमिक स्कूल के टीचर गोपाल सिंह नेछोटी बेटी ज्योति यादय उम्र 8 वर्ष कक्षा दूसरी पढ़ती है,।22 सितंबर को सुबह दोनो बेटी पढ़ाई करने स्कूल गयी थी ।शाम को छुट्टी होने के बाद दोनों बेटी शाम 4.30 बजे घर आई तो बेटी ज्योति यादव ने बताया कि स्कूल में पहाड़ा ठीक से नही बता पाने के कारण टीचर ने गाली गलौज करते हुए लकड़ी के रूल से दोनो हाथ, पीठ, सिर में मारने से और कान को ऐंठ दिया है ।जिससे दोनों हाथ पीठ ,चोट लगा है और दर्द हो रहा है ,कान में भी चोट लगने से खून निकला था। इसके पूर्व भी 21 सितंबर को भी मारपीट किया गया था । इससे छात्रा दहशत में है ।घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ धारा 115(2),296 के तहत मामला दर्ज किया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले