
9827179426,9203679426
बिलासपुर /जिलें को स्वास्थ्य सुविधाओं में आजादी के बाद एक बड़ी सौगात मिलने जा रहा है ।कोनी स्थित स्व.दिलीप सिंह जूदेव मल्टी स्पेशिल्टी हॉस्पिटल और निर्माणधीन कैंसर हॉस्पिटल बिल्डिंग का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के सोंच के अनुसार 1440 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है ।जिसमें नई सिम्स बिल्डिंग,कॉलेज भवन,फ़िजियोथेरिपी कॉलेज,नर्सिंग कॉलेज,का निर्माण होना है ।
इसके साथ ही सेंद्रीय मेंटल हॉस्पिटल की 100 बेड की क्षमता को बढ़ाकर 200 बेड किया गया है,जिसके लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है ।इसी के साथ अभी तक किराए के भवन में चल रहे आयुर्वेदिक कॉलेज की करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे भवन जल्दी बनकर तैयार होने को है,वहीं जिला अस्पताल के लिए नए सीटी स्कैन मशीन खरीदी की स्वीकृती दी गई है ।
मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल और कैंसर हॉस्पिटल निर्माणधीन बिल्डिंग का स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण किया और कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य जल्दी ही पूरा होने को है जिसके लिए बचत राशि जारी की गई है ।
शुक्रवार को दौरा पर आये स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि शहर में बनने वाले हॉस्पिटल और स्वास्थ्य सुविधाओं के इजाफा होने से बिलासपुर संभाग से लेकर सरगुजा संभाग तक के लोगों को लाभ मिलेगा ।इसके अलावा 1440 करोड़ रुपए के बनने वाले नए मेडिकल कॉलेज का जल्दी ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा भुमि पूजन कराए जाने की बात कही इसके पहले उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने हॉस्पिटल का निरीक्षण किया है,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी सिम्स और मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधिकारी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे । यहाँ इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य मंत्री ने मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी भी लिया ।
इसी प्रकार स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जगदलपुर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल को पीपी मॉडल पर दिया गया है और उसका अध्ययन चल रहा है,कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है कि हॉस्पिटल को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है,ऐसा नहीं है सरकार पीपी मॉडल पर देगी तो हॉस्पिटल का 20 % प्रतिशत बेड निजी और 80 % बेड पर सरकार का नियंत्रण होगा ।
अभी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल को पीपी मॉडल पर नहीं दिया गया है।भविष्य में इस पर विचार किया जाएगा । पीपी माडल में देने के बाद भी आम जनता को भर्ती प्रक्रिया में कोई दिक्कत नहीं होगी सिम्स और जिला अस्पताल में जैसे आसानी से भर्ती होती हैं वैसे ही होगा ।
डाक्टरों की कमी और भर्ती पर बताया की डॉक्टरों की अभी संविधा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है जल्दी ही नियमित भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा ।
जूनियर डॉक्टर के प्रताड़ना की शिकायत पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है अगर शिकायत आई होगी तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सख्त निर्देश है दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश है।








