
9827179426,9203679426
बिलासपुर/प्रतिबंधित फ्लेवर तंबाकू हुक्का पीते हुए शहर के एक कॉलोनी से 5 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।1 आरोपी मौके से फरार हो गया ।पुलिस ने आरोपीयों से 3 हुक्का पोर्ट,3 हुक्का पाइप,अफ़ज़ल कंपनी का 50 पैकेट फ्लेवर बरामद कर जप्त किया है ।पुलिस ने 6 आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।
गुरुवार को देर रात मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि सिविल लाईन थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर चौक के पास पारिजात कालोनी S -MIG-29 में अवैध रूप से प्रतिबंधित सिगरेट तंबाकूयुक्त फ्लेवर मिलाकर हुक्का पीने कि सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान पारिजात कालोनी S MIG-29 में जाकर छापा मारने पर आरोपी हुक्का पीने वाले 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी श्रीकांत प्रजापति पिता राजाराम प्रजापति उम्र 37 निवासी कुम्हारपारा,सोमू मानिकपुरी पिता महेन्द्र दास मानिकपुरी उम्र 27 वर्ष निवासीदेवरीखुर्द ,तोरवा ,रिंशु कुम्हारे पिता कपिल कुम्हारे उम्र 29 वर्ष निवासी तेलीपारा अजीत होटल के पास,अरबाज खान पिता मो. सुलेमान उम्र 25 वर्ष निवासी 27 खोली ,दीपक अग्रवाल पिता आर.एल. अग्रवाल उम्र 35 वर्ष निवासी होटल दीप के पास, साहिल कश्यप पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।
3 नग हुक्का पोर्ट कांच सफेद नीला व काला रंग का, तीन नग हुक्का पाईप, एक हुक्का फलेवर अफजल कंपनी पैकेट में खुला हुआ 50 ग्राम का पैकेट, 1माचिस को पुलिस ने जप्त किया है ।सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार और वाणिज्य का विनियमन, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण) अधिनियम 2003 के धारा 21(1),27 ,4 के तहत मामला दर्ज किया है ।







