मोपका चौक से लापता महिला को पुलिस ने अमृतसर के एक मंदिर में ढूंढ़ निकाला,पुलिस टीम रवाना हुई

संपादक:शरद यादव
9203679426 9827179426

बिलासपुर/मोपका चौक स्थित शिवम वाटिका कॉलोनी से सप्ताह भर पूर्व अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने गई महिला 2 अक्टूबर की शाम को अचानक से गायब हो गई थी ।परिजनों ने काफ़ी खोजबीन की वहीं महिला का फ़ोन भी बंद बता रहा था ।इस पर घर वालों को आशंका हुई कि कहीं अपहरण ना हो गया हो इसकी सूचना मोपका चौकी में दिया गया था जिस पर सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । पुलिस महिला की तलाश कर रही थी।इसी दौरान पुलिस को पता चला कि महिला अमृतसर में तो बिलासपुर पुलिस की टीम अमृतसर के लिए रवाना किया गया है। महिला को बिलासपुर लाया जा रहा है ।
महिला अमृतसर कैसे पहुंची इसकी जानकारी पुलिस टीम आने के बाद ही पता चलेगा ।पुलिस ने अमृतसर के एक मंदिर से महिला को बरामद कर लिया है,उसे लेकर पुलिस बिलासपुर रवाना हो चुके है ।पूरी जानकारी महिला को लेकर लौटने के बाद ही पता चलेगा ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर )पंकज पटेल :-मोपका चौक से ग़ायब हुई महिला को अमृतसर होने की सूचना पर पुलिस टीम भेजा गया है,पुलिस ने एक मंदिर से महिला से बरामद कर लिया है ।
जिसे लेकर पुलिस टीम लौट रही है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले