कोटा पुलिस एसीसीयू के संयुक्त टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी करने वालें 3 आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार किया

संपादक:शरद यादव
9827179426,9203679426

बिलासपुर/ पुलिस अधीक्षक एसएसपी के मार्गदर्शन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,कोटा एसडीओपी के निर्देश पर कोटा थाना प्रभारी एवं एसीसीयू के संयुक्त टीम गठन कर ग्रामीण क्षेत्रों में दिन-दहाड़े खेत में खेती-किसानी करने गए ग्रामीण क्षेत्रों के घरों को चोरी कर निशाना बनाने वालें शातिर चोरों के गिरोह को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है ।
पुलिस ने चोरी के जेवरात कीमत करीब 6 लाख रुपये के ,1 हुंडई क्रेटा कार,1बुलेट ,नगदी रकम 1 लाख 30 हज़ार रुपये,चिल्लर सिक्के 1250 रुपये को बरामद कर जप्त किया है ।पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है ।
कोटा,बेलगहना,रतनपुर,बिल्हा ,पचपेड़ी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में खेत गए किसानों घरों को लगातार चोरों द्वारा दिन-दहाड़े चोरी कर निशाना बनाया जा रहा था ।पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था इसी बीच पुलिस ने लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो कुछ संदिग्ध फुटेज सामने आया तो पुलिस ने कोरबा के आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि मोटर साइकिल में घूम-घूमकर दोपहर के समय ग्रामीण खेती किसानी या अन्य काम से बाहर जाते थे तो आरोपी सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे ।
वारदात में शामिल 3 आरोपी विनोद कुमार वासुदेव पिता सुखिराम वासुदेव उम्र 33 वर्ष,भूपेंद्र सिंह राठौर उर्फ गुरुजी पिता चित्रभान सिंह राठौर उम्र 43 वर्ष ,राज प्रजापति उर्फ लल्लू पिता बलराम प्रजापति उम्र 19 वर्ष तीनों आरोपी डीपरापारा ग्राम मानिकपुर जिला कोरबा निवासी है । इनके खिलाफ 9 प्रकरण बिलासपुर में 1 प्रकरण पाली,जिला कोरबा में दर्ज हैं ।
वहीं वर्ष 2022-23 जांजगीर जिला में 19 प्रकरण दर्ज हैं चोरी करने के आरोप में जेल जा चुके हैं ,वहीं आरोपी एक प्रायवेट स्कूल में प्रिंसिपल रह चुका ये पेशेवर चोर है ।
पकड़े ना जाए और ट्रेस ना हो इसके लिए ये आरोपी चोरी के समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे ,ये इतने शातिर है ।
इनका सरगना विनोद वासुदेव चोरी के रकम से एक हुंडई क्रेटा कार और उसी पैसें से किस्त पटाना और जमींन ख़रीद लिया था ।
आरोपी राज प्रजापति उर्फ लल्लू अपने चाचा के नाम से बुलेट खरीदी कर चोरी के रकम से किस्त जमा करता था । एक होंडा साइन मोटर साइकिल जिसमें रेकी किया करते थे ।
पुलिस ने आरोपी से 6 लाख रुपये के सोने चाँदी के जेवरात और नगदी 1 लाख 30 हज़ार रुपये,चिल्हर सिक्के 1250 रुपये को बरामद कर जप्त किया है ।
पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह,कोटा एसडीओपी के निर्देशन में कोटा थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज,एसडीओपी सुदीप सरकार,एसीसीयू प्रभारी गोपल सतपथी सहित एक टीम गठित की गई ।
इसके बाद पुलिस को इस मामलें को सुलझाने में सफलता मिली है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले