सप्तमी के दिन रतनपुर में सुरक्षा व्यवस्था की कमान नारी शक्ति के हाथों में होगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय संभालेगी

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/सप्तमी  को रतनपुर में पद यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था कि जिम्मेदारी संभलेंगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,कोटा एसडीओपी पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश,इसके अलावा चप्पे -चप्पे के निगरानी के लिए धरती के अलावा आसमान से सुरक्षा की निगरानी ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी ।
सप्तमी के दिन हजारों की संख्या में पैदल यात्री पूरे जिलें से माँ महामाया के दर्शन के लिए रतनपुर पहुंचते हैं ।इसके अलावा भीड़ का फायदा उठाते हुए असामाजिक तत्वों,उठाईगिर,पाकेटमार सक्रिय हो जाते हैं,और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते है ,इसी के मध्य नजर पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह,कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय सुरक्षा की कमान सँभालेंगी ।
पुलिस की निगरानी रतनपुर क्षेत्र में चारों तरफ चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी ।
माँ महामाया मंदिर,लखनी देवी मंदिर,
राम टेकरी,भैरव बाबा मंदिर,गिरजाबन हनुमान मंदिर, आदि जगहों में पुरुष बल के अलावा महिला पुलिस बल तैनात होंगे।
कोई भी अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुंचेगी ।
महिला सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है ,इसलिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था नारी शक्ति संभालेगी ।
सप्तमी के दिन हजारों श्रद्धालु बस ,कार,मोटर साइकिल से दर्शन करने पहुंचते हैं,वहीं आसपास के श्रद्धालु शाम को पैदल यात्रा माँ महामाया के दर्शन करने निकलते है,शहरीय और ग्रामीण इलाकों से भी लोगों की भीड़ उमड़ती है,इसके अलावा पूरे प्रदेश,अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु दर्शन करने विशेष रूप से पहुंचते हैं ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले