बिलासपुर/सरकंडा शिवघाट बैराज के पास अरपा नदी में में एक व्यक्ति जो दो दिन पहले लापता था,उसकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिला ।व्यक्ति सरकंडा क्षेत्र का ही है लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है ।सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर व्यक्ति की लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है ।

9827179426-9203679426
सरकंडा थाना क्षेत्र के शिवघाट बैराज के पास अरपा नदी में शनिवार की शाम एक व्यक्ति की लाश नदी में पड़ा हुआ मिला ।जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान दो दिनों पूर्व गुमशुदगी दर्ज हुई गुरु विहार निवासी नवीन कुमार सिंह उम्र 55 वर्ष ने रूप में हुई ।पुलिस के पास दो दिन पहले इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराया था जिसमें पुलिस को बताया था कि घर से घूमने जाने के बात बोलकर निकला था उसके बाद घर वापस नहीं लौटा था ।
परिजनों द्वारा लगातार उसकी तलाश किया जा रहा था लेकिन कहीं पता नहीं चला आज शाम को पुलिस ने मृतक की शिनाख्त नवीन कुमार सिंह के रूप में की है ।पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल में रखवाया है ।पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है ।








