पुरानी रंजिश के चलते दशहरें के दिन तखतपुर के पूरा गांव में बवाल,दोनों पक्षों से दर्जन भर लोग घायल हुए ,जमकर भांजी गई लाठियाँ

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर / तखतपुर में दशहरें के दिन दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ जिसमें दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है ।एक पक्ष से सात लोग वहीं दूसरे पक्ष से तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है ।घटना की रिपोर्ट दोनों पक्षों ने थाना में दर्ज कराया है ।सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र साहू पिता नोहर साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पूरा तखतपुर निवासी ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते बताया है कि पुराने विवाद को लेकर देवी प्रसाद साहू, राजेश साहू, रूपेश साहू और उनके अन्य साथियों ने घर के सामने गाली-गलौज करते हुए जा रहे थे ।पीड़ित द्वारा आपत्ति दर्ज कराते हुए विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट किया ।
घटना में महिला-पुरुष समेत 7 लोग घायल हुए हैं घटना मंगलवार दशहरें के दिन 20 अक्टूबर के करीब 8.00 बजे पुराने विवाद को लेकर देवी प्रसाद साहू, राजेश साहू, रूपेश साहू तथा उनके अन्य साथी घर के सामने पहुंचे और उन्होंने परिवार के सदस्यों को बाहर निकलने के लिए कहते हुए गाली-गलौज शुरू आरोपियों ने जान से खत्म करने की धमकी दी और डंडे से मारपीट देवी प्रसाद साहू, रूपेश साहू और राजेश साहू ने किया इसके अलावा हाथ मुक्के से उसके साथियों ने भी मारपीट किया ।पीड़ित के परिवार से  नोहर साहू ,प्रेम सागर साहू ,हिमांशु साहू ,अनुराधा साहू ,प्रतिमा साहू ,आंचल साहू को चोंट लगी है।सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है ।पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर  आरोपी देवीप्रसाद साहू,राजेश साहू,रूपेश साहू,एवं अन्य साथियों के खिलाफ धारा 115(2),296,3(5),351(2)अपराध पंजीबद्ध कर लिया है ।

वहीं पुलिस थाना में दुसरे पक्ष से कृष्ण कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया है और बताया कि घर के सामने हिमांशु साहू गाली गलौज करते हुए जा रहा था इसकी जानकारी पत्नी पुष्पा साहू ने दी तो जबरदस्ती गाली गलौज क्यों कर रहे हो इससे आरोपी हिमांशु साहू,नोहर साहू ,देवेंद्र साहू जान से मारने की धमकी देते हुए,डंडे और हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे बीच बचाव करने आए देवीप्रसाद साहू को तीनों आरोपियों ने मारपीट किया । घटना की रिपोर्ट पर हिमांशु साहू,नोहर साहू,देवेंद्र साहू,के खिलाफ धारा 115(2),296,3(5),351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले