मामूली बात पर एक परिवार के घर घुसकर हमला बेल्ट ,लाठी ,डंडे से आरोपियों ने जमकर मारपीट किया

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/ जबरन विवाद करते हुए कॉलेज के चपरासी के पूरे परिवार के सदस्यों को घर में घुसकर आरोपीयों ने मारपीट कर जमकर आतंक मचाते हुए ,घर के दरवाजे को ,मोटर सायकल तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया ।घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज कराया गया है ।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शुभम यादव पिता कलेश यादव उम्र 24 वर्ष निवासी यादव मोहल्ला गोपी चौक राजाबाडा के पास मंगला । महामाया महाविद्यालय शांति नगर में प्यून है ।मंगलवार 20 अक्टूबर के रात करीब 11.00बजे अपने घर के पास दुर्गा पंडाल के पास अपने छोटे भाई शिवम यादव के साथ बैठा हुआ था उसी समय मोहल्ले के आलोक यादव उर्फ महेश उसका चाचा गोलू यादव आये और भाई शिवम यादव शक्ल पसंद नही है ,भागने के लिए कहा
और गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए भाई को जमीन में पटक दिया फिर दोनो मिलकर हाथ मुक्का -लात से मारपीट करने लगे बीच बचाव करने गया तो गोलू यादव के भाई संकेश यादव, ओमकार यादव भी आ गये।वहीं दोनो भाई के साथ गाली गलौच घटना होते देख कर बीच बचाव करने माता-पिता दौड़े इसके बाद सभी लोगों घर के अंदर चले गये इसके थोड़ी देर बाद आलोक यादव उर्फ महेश उसके चाचा गोलू यादव , संकेश यादव, ओमकार यादव लोग लाठी, डण्डा और बेल्ट लेकर गाली गुप्तार करते हुए घर के दरवाजा को लात मारकर तोड़कर घर अंदर घुस कर घर के परिवार के सदस्यों के साथ प्लास्टिक पाइप,बेल्ट और बांस के डंडे से जमकर मारपीट किए जिससे भाई शुभम, कलेश यादव, मां इंद्राणी यादव, दादी लहुराया यादव को आलोक यादव उर्फ महेश प्लास्टिक के पाईप और गोलू यादव बेल्ट से, संकेश व ओमकार यादव बांस के डंडा से मारपीट किया गया पीड़ित के गर्दन सिर में, भाई शिवम यादव के गर्दन , पिताजी के दांहिने कंधा व दांहिने आंख के पास, मां के बांये गाल व दांहिने हाथ के कोहनी, दादी के दांहिने हाथ व पीठ में चोट लगने से घायल हो गए हैं ।इसके बाद आरोपियों ने घर के बाहर खड़े मोटर सायकल सीडी डिलक्स को घर के दरवाजा को तोड़ फोड़ कर चले गए । घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी आरोपी आलोक यादव उर्फ महेश , गोलू यादव , संकेश यादव , ओमकार यादव के ख़िलाफ़ धारा 115(2),296,3(5)324(2)-331(5)-351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले