होटल ईस्ट पार्क के मालिक के बेटे पर दुर्गा पंडाल में एक व्यक्ति से विवाद होने पर आरोपी ने युवक पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर /शहर के जाने माने होटल कारोबारी होटल ईस्ट पार्क मालिक के बेटे पर मध्य नगरी दुर्गा पंडाल में दर्शन करने गए एक युवक से धक्का मुक्की लगने से विवाद हो गया ।इस पर आरोपी ने लाठी,डंडे से जमकर मारपीट किया वहीं होटल स्टाफ भी मौके पर दर्शन करने पहुंचे थे जिसने बीचबचाव कर पीड़ित के चाचा को मारपीट घटना की जानकारी दी ।मारपीट से युवक घायल हो गया है ।घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराया गया है ।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ईस्ट पार्क होटल अग्रसेन चौक में परचेस सुपरवाईजर का विगत 15 वर्षो के पद पर कार्यरत हूँ । मंगलवार 20 अक्टूबर के दरिमियानी रात 1.00 बजे पड़ोसी अनिल सिंह के साथ दुर्गा पंडाल देखने मध्यनगरी चौक गया था। वहां पर होटल के मालिक के पुत्र रितु राज बाजपेयी पिता राहुल बाजपेयी उम्र भी दुर्गा पंडाल देखने गए हुआ था । मंगलवार की सुबह 7.00 बजे करीब एक व्यक्ति से विवाद हो रहा था जो गाली -गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का , लात घुसा और डंडा से मारपीट कर रहा था।
मारपीट से रितु राज के सिर ,गले और पीठ में चोट आया है। आसपास पता करने पर मारपीट करने वाले व्यक्ति का नाम आफताब शाहंशाह है ।
घटना की जानकारी रितु राज के चाचा विवेक बायपेयी को मोबाईल फोन से दिया ।
जिस पर घायल रितु राज को ईलाज के लिए किम्स अस्पताल लेकर गए ।घटना के रिपोर्ट दशहरें के त्योहार होने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हुआ था ।
बुधवार को 21 अक्टूबर होटल के मैनेजर
पारसनाथ बैरागी पिता श्पीयु राम बैरागी उम्र 51 वर्ष निवासी दीनदयाल कॉलोनी निवासी ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराया है । पुलिस ने आरोपी आफताब शहंशाह के खिलाफ धारा 115(2),296,351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले