बिलासपुर केंद्रीय जेल से आजीवन कारावास 19 बंदी रिहा 1 बंदी की रिहाई रायपुर से होगी

संपादक शरद यादव
9827179426-9203679426

बिलासपुर/पुलिस मुख्यालय के आदेश से केंद्रीय जेल से 20 बंदियों को रिहा किया गया है ,ये सभी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे । जेल में अच्छे आचरण को देखते हुए इनको समय से पहले रिहा किया गया है ।
केंद्रीय जेल अधीक्षक खोमेश माण्डवी ने बताया कि राज्य सरकार और पुलिस महानिदेशक कार्यालय से एक मेल आया था जिसमें 20 बंदियों को जेल रिहा करने का आदेश दिया गया था । जिसमें बताया गया था कि 14 वर्ष से अधिक समय से आजीवन कारावास का सजा काट रहे अच्छे आचरण और व्यवहार के बंदियों को रिहा करने का निर्देश प्राप्त हुआ था ।
इस प्रकार आजीवन कारावास के सजा काट रहे बंदियों को अच्छे आचरण व्यवहार के लिए जेल में प्रोत्साहित करने का निर्देश मिला है ताकि बंदियों को समय से पहले रिहा किया जा सके ।शुक्रवार 23 अक्टूबर को 20 बंदियों को रिहाई करना था लेकिन 19 बंदियों को रिहा किया गया है ,1 बंदी को रायपुर में ईलाज के लिए भेजा गया है जिसकी रिहाई रायपुर में होगी ।
बंदियों को जेल प्रशासन के तरफ़ से समझाया गया है कि पुराने बीते हुए समय को भुलाकर परिवार के साथ नए सिरे जीवन जीना है ।इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि केंद्रीय जेल में अभी आजीवन कारावास के 1100-1200 सौ बंदी है ।जेल की क्षमता 2290 पुरुष और महिला मिलाकर है ,अभी जेल में 3518 पुरुष-महिला बंदी है ।इसके अलावा जेल अधीक्षक ने बताया है कि नागोई में 1590 बंदी क्षमता की जेल का निर्माण कार्य हो रहा है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले