छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 23 फ़रवरी से,24 को वित्तमंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे

छत्तीसगढ़ विधान सभा का सत्र कल से,24 को वित्तमंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे
छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन (फाइल फोटो)

बिलासपुर/रायपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
छत्तीसगढ़ विधान सभा का बजट सत्र 23फ़रवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेगा,पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा,जबकि 24फ़रवरी को वित्तमंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे ।
इसके अलावा इस बार कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं

**दो अहम विधेयक होंगे पेश:-

विधान सभा में 2 महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है—

*छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026

*छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा (उपाय) प्रवर्तन विधेयक, 2026

इन विधेयकों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना जताई जा रही है।
***सत्र में 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 112 याचिकाओं पर विचार होगा, जो जनहित के मुद्दों को सामने लाएंगे।

***कुल 2,813 प्रश्नों की सूचनाएं आई हैं, जिसमें 1,437 तारांकित हैं ।
***कवासी लखमा बजट सत्र में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले