सराफा कारोबारी लूट कांड में बड़ा खुलासा,भाजपा पार्षद के हत्या की थी साजिश ,सात आरोपियों की गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह बिलासपुर

बिलासपुर (शरद यादव -अरपा प्रवाह न्यूज़ )
पुलिस अधीक्षक एसएसपी रजनेश सिंह ने बिलासा गुड़ी में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पूर्व में सराफा कारोबारी से लूट की घटना राजकिशोर नगर हुई थी आरोपियों ने संतोष तिवारी से कार सहित 2.5करोड़ की कीमत के जेवरात और नगद 3.5 लाख रुपए की नक़दी रकम लूट कर फरार हो गए थे ।
पुलिस ने यूपी पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी थी,घटना के दूसरे दिन यूपी पुलिस ने मिर्जापुर के हरोरा के जंगल में मूढभेड़ के साथ 2 आरोपियों को जवाबी फायरिंग में घायल कर कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था ।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि भाजपा पार्षद बंधु मौर्य से राजू सोनकर का जमीन संबाधित विवाद था जिसमें राजू सोनकर रंजिश रखता था ।
इस मामले को लेकर नारद श्रीवास से चर्चा हुई थी तो नारद श्रीवास ने इन आरोपियों से मुलाकात कराई ,नारद श्रीवास द्वारा ही इन आरोपियों को ठहराने का इंतजाम किया गया था ।
इस मुलाकात में तय हुआ की भाजपा नेता बंधु मौर्या को रास्ते से हटाने है,इसके लिए 25 लाख रूपये सुपारी दी गई ,एडवांस के तौर पर 6 लाख आरोपियों को दिया गया ।
घटना को अंजाम देने के लिए 13 दिसंबर को बंधु मौर्या के घर लौटते समय गाड़ी रोककर बदमाशों ने लूट और हत्या की योजना बनाकर रास्ते में कट्टा लेकर खड़े थे,इसका आभास बंधु मौर्या को हो गया था,उन्होंने कार की स्पीड बढ़ा कर आरोपियों को कुचल कर आगे बढ़ गए और आपनी जान बचायी ।
इस घटना का खुलासा करते आरोपियों ने बताया है कि घटना को अंजाम देकर 25 लाख और भी दूसरी घटना को अंजाम देकर फरार होने की कोशिश में थे ।
18 दिसम्बर को एक व्यापारी से सोने की चेन की लूट की कोशिश की गई थी ।
घटना के संबंध में 7 गिरफ्तार आरोपी
विनोद उर्फ बिन्नू प्रजापति (अनूपपुर, म.प्र.)
करीम खान (बरेली, उ.प्र.)
विजय लाम्बा (नई दिल्ली)
मोनू उर्फ राहुल (नोएडा)
इरफान अली (सीपत, बिलासपुर)
नारद उर्फ सुमित श्रीवास (सिविल लाइन, बिलासपुर)
राजू सोनकर (सरकंडा, बिलासपुर)आरोपियों की गिरगतारी हुई हैं।घटना में शामिल 3 और आरोपीयों की तलाश की जा रही है जो फरार हैं ।

इन मामलों में अपराध दर्ज:-
थाना सरकंडा में लूट व मारपीट (अपराध क्रमांक 219/2026)
लखन देवांगन उर्फ निट्टी से लूट (अपराध क्रमांक 1758/2025)
हत्या की साजिश (अपराध क्रमांक 241/2026)
मिर्जापुर (उ.प्र.) में पुलिस पर हमला (अपराध क्रमांक 35/2026, 36/2026)
**नगदी सहित हथियार कार बरामद सामग्री:-
5,33,000 रुपए नकद
1 देशी कट्टा
1 जिंदा कारतूस
6 धारदार चाकू
6 मोबाइल फोन
1 मारुति ईको कार
1 रेनॉल्ट क्विड कार
1 महिंद्रा स्कॉर्पियो
पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले