
एसएसपी रजनेश सिंह
बिलासपुर :शरद यादव-अरपा प्रवाह न्यूज़
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल से मिला है,हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर जाँच किया जा रहा है, पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाशी अभियान चला रही है,सुरक्षा की दृष्टि से हर अधीक्षक रजनेश सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के निर्देश साइबर क्राइम सेल को दिये गए हैं।
पुलिस को बम से उड़ाने की धमकी जानकारी जैसे ही हुई बिलासपुर पुलिस ने हाईकोर्ट के परिसर में डॉग स्क्वायड,बम निरोधक दस्ता को तैनात कर,हर आने-जाने वाले की तलाशी ली जा रही है ।
पूर्व में भी जिला न्यायलय को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है ।
इस मामले में पुलिस साइबर एक्सपर्ट की मदद से जांच कर रही है ।
फ़िलहाल पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला है ।








