मंत्री अरुण साव से धर्मजीत सिंह ने पूछा सवाल,स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में कितने ऑक्सीजोन बनायें गए

नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव

बिलासपुर/शरद यादव-अरपा प्रवाह न्यूज़
बिलासपुर विधान सभा क्षेत्र में ऑक्सीजोन निर्माण क्षेत्रों और वृक्षारोपण पर,स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा करायें गए कार्य और ये कार्य किस मद से किए गए हैं,तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने विधान सभा में नगरीय निकाय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सवाल किया कि स्मार्ट सिटी के द्वारा शहर के कितने स्थानों में ग्रीनरी और आक्सीजोंन का निर्माण कराया गया है,जिसके जवाब में मंत्री ने बताया है कि शहर में उद्यानों का निर्माण कार्य किया गया है,स्मार्ट सिटी के द्वारा श्रीराम टावर के पीछे व्यापार बिहार उद्यान,रमजानी बाबा उद्यान तालापारा,बृहस्पति बाज़ार उद्यान,सिम्स उद्यान,हैप्पी स्ट्रीट,मैथिलीशरण गुप्त उद्यान नर्मदा नगर,टाउन हाल उद्यान,नेहरू चौक से मंगला चौक के मध्य,मिनोचा कॉलोनी स्मार्ट सिटी सड़क,रिवर व्यू सड़क,तिफरा फ्लाई ओवर के नीचे,कोन्हेर उद्यान एवं ग्रीनरी के लिए घास,छोटे पौधे और हेजिंग लगाने का कार्य किया गया है ।
इसके अलावा मंत्री ने बताया कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 2021 में ना ऑक्सिजोन क्षेत्र,ना वृक्षारोपण कराया गया है ।ना उसके द्वारा कोई कार्य ऑक्सिजोन निर्माण कार्य प्रस्तावित है,मार्च 2025 से स्मार्ट सिटी लिमिटेड का कार्य समाप्त हो चुका है ।
विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि वार्ड 1,2,3,4 में पिछली सरकार द्वारा कोई कार्य नहीं कराया गया ,इन सभी वार्डो की घोर उपेक्षा हुई है ।
इस भाजपा सरकार ने बहुत कुछ किया है,वार्ड नंबर 3 में मुक्तिधाम और एक गार्डन की मांग करते हुए वहाँ तक की रोड बनवाने की माँग रखी ।
इसके अलावा नगरीय निकाय मंत्री ने बताया कि नगर निगम में ऑक्सिजोन और वृक्षारोपण के जो कार्य हुए है वो अलग-अलग मद से हुए है,2017-18 में व्यापार विहार में वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कराया गया था, वो ऑक्सजोंन सही सलामत है ,वहाँ के पेड़ भी सलामत है ।
अमृत मिशन 2.0 “वीमेन फॉर ट्री “परियोजना के अंतर्गत 2025-26 में 10महिला समूह के 50 महिलाओ द्वारा 5000 पौधे लगाए गए हैं जिसमें से 4700 पौधे जीवित है ,300पौधे को एग्रीमेंट के अनुसार प्रतिस्थापित करने की कार्यवाही की जा रही है ।इसके अलावा सीएसआर मद से कोनी के 2 एकड़ क्षेत्र में “अरपा अर्पण अभियान “के द्वारा 1000 पौधे लगाए गए हैं ।
हिंदू एकता मंच द्वारा गोकुल धाम में आधा एकड़ क्षेत्र में 300 पोधे ,सिरगिट्टी में 4.2एकड़ में सीआईडीसी द्वारा 10 हजार पौधे मियाबंकी माईक्रोफारेस्ट योजना के अंतर्गत पौधारोपण किया गया है और बिरकोना के 20 एकड़ क्षेत्र में वृक्षारोपण के लिए सीएसआर मद से एसईसीएल को प्रस्ताव भेजा गया है ।
स्मार्ट सिटी के माध्यम से अलग-अलग संस्थाएं के द्वारा पौधारोपण का कार्य किया गया है पिछली सरकार ने नगर पंचायत,नगर पालिका को नगर निगम में शामिल किया गया था लेकिन वहाँ पर मूलभूत सुविधाओं का काम हुआ नहीं है,इसके लिए हमारी सरकार के आने के बाद बहुत से काम स्वीकृत हुए हैं ।
इस बार मुक्तिधाम के उन्नयन कार्य को फोकस किया गया है और इसके लिए जल्दी ही सभी नगरीय निकायों में राशि जारी की जाएगी ।

तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले