बिलासपुर:शरद यादव-अरपा प्रवाह
अरपा पार सरकंडा का अब तक का सबसे बड़ा जन आंदोलन “लिगियाडीह बस्ती बचाओ आंदोलन”पूरे 100दिनों तक चलने वाला आंदोलन बन गया है ।
लिगियाडीह बस्ती बचाओ
आंदोलन के 100दिन पूर्ण होने पर आरपापार युवा कांग्रेस के बैनर तले मशाल जलाकर आंदोलन का समर्थन किया गया ।
आंदोलन के समर्थन में बिलासपुर शहर के पूर्व विधायक शेलेष पांडे मशाल जुलूस में शामिल हुए ।
अरपांचल लिगिंयाडीह बस्ती बचाओं के समर्थन में अरपांचाल युवा कांग्रेस ने मशाल रैली निकाला
युवा कांग्रेस के अरपांचल के ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु राई के नेतृत्व में आज शाम को लिगियाडीह धरना स्थल पर सांकेतिक मशाल रैली निकाली गई
[/
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) महेंद्र गंगोत्री,शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा,पूर्व विधायक शैलेश पांडे ,युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु राई,पार्षद दिलीप पाटिल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय पिंकू पांडे ,सूर्यमणि तिवारी,श्रीमती यशोधरा पाटिल ,उपाध्यक्ष मयंक सिंह गौतम,सोमी ध्रुव,राहुल कश्यप,सुयश यादव,प्रदीप धनकर,सूरज कौशिक,,कुणाल महंत सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी आंदोलन के समर्थन में एवं वार्ड के सैकड़ो की संख्या में महिलाएं,पुरुष रैली शामिल हुये ।








