होली की रात टेंट व्यवसायी महिला पर जानलेवा हमला,आधा दर्जन आरोपियों ने मचाया तांडव

बिलासपुर:शरद यादव-अरपा प्रवाह न्यूज़ होली की रात अपने घर के सामने टेंट व्यवसायी समान की रखवाली कर रहे थे,सरकंडा थाना के पास भूकंप वेधशाला एवं मौसम विज्ञान केन्द्र आफिस के पीछे स्थित अटल आवास के 5-6 युवक अचानक उत्पात मचाते हुए आ रहे थे ,एक महिला और दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया ।
घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार बाँकी आरोपियों की तलाश सरगर्मी से कर रही है ।
घटना का विवरण इस प्रकार से है,अटल आवास भूकंप वेधशाला के पास टेंट व्यवसायी टाकेशवर साहू और सेठी यादव होली की रात अपने घर के सामने रखे सामान की रखवाली कर रहे थे,जादू,प्रेम,मन्थन नामक युवक अचानक से बाहर रखे बर्तन,प्लास्टिक की कुर्सी को इधर-उधर फेंकने लगे,सामान की आवाज सुनकर दंपती बाहर निकले और इस प्रकार सामान फेकने पर आपत्ति जताई,जिस पर आक्रोशीत हो कर उन्होंने महिला और युवक पर वहाँ रखे डंडे से हमला कर दिया ।
उसके बाद हमलावर युवक गाली गलौज करते हुए,वहाँ रखी गाड़ियो पर तोड़ फोड़ की,जिसकी रिपोर्ट सरकंडा थाने में दर्ज कराई गई है, पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बाँकी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है ।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले