बिलासपुर/रायपुर:शरद यादव
अरपा प्रवाह न्यूज़
रायपुर -बिलासपुर के दरचूरा गांव के पास एक बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें सवार 5 की मौत हो गई और 22घायल हो गए,जिनको सिमगा के अस्पताल में और रायपुर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
आज सुबह करीब 11 .00बजे रायपुर -बिलासपुर हाइवे में बिलासपुर से रायपुर आ रही आरबीएस बस को पीछे से ट्रक क्रमांक MH-37 टी1821 ने दरचूरा गांव के पास टक्कर मार दिया ।
बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई,उसमें सवार यात्रीयों में से 5यात्रियों की मौत हो गई और 22घायल हो गए ।
14घायलों को सिमगा प्राथमिक को उपचार हेतु सीएचसीमें भर्ती कराया गया है,4 की हालत नाजुक है उनको रायपुर के रेफर किया गया है ।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंच गई थी,उपचार हेतु राहत और बचाव कार्य शुरू कर एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया,पुलिस की घटना की जाँच कर रही है।
मृतकों और घायलों की सूची:










