बिलासपुर/रायपुर:अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
पुनूलाल मोहले विधायक मुंगेली ने अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन,नए माडल आंगनवाड़ी केन्द्रों के बारे में और इन दो वर्षों में हुए कार्य के बारे विधान सभा में उठाया जवाब में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने बताया की आँगनबाड़ी मुंगेली जिले में 491 संचालित है,जिनमें से 321स्वयं के भवन में है,104किराए के भवन में 66 को शासकीय भवन में ,सामूदायीक भवन में,ग्राम पंचायत भवन में संचालित किया जा रहा है ।
92 आँगनबाड़ी भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है । 2023से 10फ़रवरी 2026 तक 4नए आँगनबाड़ी केन्द्रों,71 आँगन बाड़ी केन्द्रों की स्वीकृति एवं 2माडल आँगनबाड़ी केन्द्रों को विकसित किया गया है ।
क्षेत्र के 120 आंगनबाड़ी केन्द्रों को चिन्हित कर सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र बनाने की योजना है,जिसमें LED TV,रेन वाटर हार्वेस्टिंग,RO प्यूरीफायर,पोषण वाटिका का निर्माण,ईसीसीई लर्निंग मटेरियल आदि का प्रावधान है ।बजट उपलब्ध होने पर इन केन्द्रों को सक्षम आँगनबाड़ी बनाने की कार्यवाही की जाएगी ।








