बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
गौ-धाम योजना की शुरुआत गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से ऑनलाइन 11जिलों में 29 गौधामों की ऑनलाइन शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया ।इसके अलावा ग्राम लाखासार में प्रदेश का पहला गौधाम योजना की शुरुआत और जोगीपुर में राज्य के पहले गौ अभयारण्य का शिलान्यास किया
तखतपुर विधानसभा के ग्राम लाखासार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 25 एकड़ में बने “सुरभि “गौधाम योजना की शुरुआत की,योजना के शुरुआत के अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ-धन भारतीय संस्कृति,कृषि व्यवस्था और अर्थ व्यवस्था का आधार स्तंभ है ।
राज्य सरकार गौ सेवा,पशुधन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है,ग्राम पंचायत लाखासार में 25 एकड़ में
गौ -धाम बनाया गया है, जिसमें पशुओं के लिए हरे -चारे 19 एकड़ में लगा है।
इस गौ-धाम का संचालन कामधेनु
गौ-शाला समिति द्वारा किया जा रहा है ।मुख्यमंत्री ने गौ-धाम के वयवस्था का निरीक्षण किया और वहाँ के सुविधाओं के बारे में जानकारी ली,इस दौरान वहाँ उपस्थित ग्रामीण पशुपालकों से चर्चा कर गौ/संरक्षण से जुड़े कार्यों के बारें में जानकारी ली,राज्य के सभी गौ-धाम “सुरभि “ गौधाम के नाम से जाना जाएगा।
कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जोगीपुर में प्रदेश के पहले गौ अभयारण्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया 110 एकड़ में बन रहें ,गौ अभयारण्य के लिए मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति दी है, इसमें 2500हजार पशुओ की सरक्षण की व्यवस्था होगी ।
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि गौ-धाम योजना की शुरुआत एक पुनीत कार्य है,गौ सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है ।
कृषि मंत्रीराम विचार नेताम ने कहा कि कहा आज प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है,प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से सभी विकास खंडों में गौ-धाम बनाया जाएगा ।
विधायक तखतपुर धरमजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश चहूँमुखी विकास हो रहा है ।
तखतपुर विधानसभा में विकास कार्यो स्वीकृति दी गई है ,मुख्यमंत्री ने लाखासार को दी सौगात मिनी स्टेडियम,महतारी सदन,500 मीटर गौरव -पथ का निर्माण,गौ-धाम प्रशिक्षण भवन निर्माण के लिए 25लाख रुपये को स्वीकृति,एक काऊ केचर वाहन,एम्युबुलेंस की घोषणा की है ।
***दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी )से दुग्ध उत्पादन के लिए करार किया है,इसके लिए गाय वितरण की योजना भी शुरू हो चुका है।
***कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू,कृषि मंत्री राम विचार नेताम ,गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषसर पटेल,विधायक धरमजीत सिंह, विधायक अमर अग्रवाल,विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक सुशांत शुक्ला सहित जिले संभाग कमिश्नर सुनील जैन,आईजी रामगोपाल गर्ग,कलेक्टर संजय अग्रवाल,एसएसपी रजनेश सिंह,निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे,पशु पालन विभाग संयुक्त संचालक जी एस तंवर ,गौ सेवा आयोग के जिला समिति अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे सहित बढ़ी संख्या में आसपास के गाँवो के पशुपालक मौजूद रहे ।








