अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
आज दोपहर सरकंडा क्षेत्र के एक कॉलोनी के सामने मैदान में रखें कचरा में आग लगने से वहाँ रखी दो कार में आग लगने से जलकर खाक हो गया।
वहाँ रखे कचरे में लगी आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर कार तक कोचपेट में ले लिया।
फायर ब्रिगेड के पहुंचते तक कार पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गया था।
फायर ब्रिगेड गली में अंदर नहीं पहुंच पाया ।
मुख्य मार्ग के सड़क किनारे खड़े कर पाइप से पानी आग बुझाने के लिए घटना स्थल तक पहुँचते तक कार पूरी तरह से जल कर खाक हो चुका था ।
पुराना सरकंडा दैहानपारा मेघदूत नगर में घर के पीछे स्थित खाली जगह में वहाँ रहने वाले पत्रकार विनोद सिंह ठाकुर और उनके पड़ोसी योगेश कौशिक अपने कार को मैदान में खड़े किए थे ।
वहाँ मैदान में पेड़ -पोधे का सूखा कचरा पड़ा था ,कचरे के ढेर में किसी ने आग लगा दिया,आग धीरे-धीरे गाड़ी तक फैल गई पहले योगेश कौशिक आई 10 कार में आग लगी फिर आग एकदम भभकर दूसरे कार मारुति कार स्विफ्ट डिजायर क्रमांक सीजी 10 एपी 9946 को भी चपेट में ले लिया ।
इसकी सूचना मोहल्लेवासियों ने फायर ब्रिगेड को दी ,फायर ब्रिगेड पहुंचा तो गली सकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड अंदर घटना स्थल तक पहुंच नहीं पाया,पाइप से पानी पहुंचते तक कार पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो चुका था।











