अरपापार नूतन चौक सरकंडा में स्फटिक शिवलिंग की स्थापना होगी तीन दिवसीय कार्यक्रम में बनारस से आमंत्रित किए गए हैं साधु-संतों का दल आया

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव
अरपापार सरकंडा में शिवभक्तों के लिए अद्भुत,अलौकिक,स्फ़ीटीक शिवलिंग का स्थापना होने जा रहा है,शिवलिंग स्थापना के लिए विशेषरूप से बनारस के साधु-संत का आगमन हुआ है,जिनके द्वारा मंत्रोचारण कर विधि-विधान से शिवलिंग की स्थापना की जाएगी ।तीन दिवसीय स्थापना महोत्सव कार्यक्रम के प्रथम दिवस रविवार 29 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के प्रसिद्ध हरदेव लाल मंदिर से शाम 4.00बजे प्रारम्भ होकर गोलबाजार,सदर बाज़ार,देवकीनंदन चौक,रामसेतु चौक,सीपत चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल नूतन चौक सरकंडा पहुंचेगी ।कलश यात्रा में शामिल होने विशेष रूप से नागा साधुओं का दल को आमंत्रित किया गया है,जो आकर्षण का केंद्र रहेगा।कलश यात्रा के बाद वेदीनिर्माण,देवआह्वान पूजन,जलअधिवास,अन्नाधिवास,स्थापनाधिवास होगा ।
द्वितीयदिवस के कार्यक्रम में 30मार्च सोमवार को प्रात: सुबह 10.00 बजे से पुष्प अधिवास,फ़लादिवास मंदिर वास्तुपूजन,शिखर पूजन,दिव्य 51जड़ी-बूटियों द्वारा रुद्र अभिषेक कर मंत्रोचारण कर बनारस आए साधु-संतों द्वारा स्फीटीक शिवलिंग की स्थापना की जाएगी ।
तृतीय दिवस के कार्यक्रम में 31मार्च को प्रात: 10बजे दिन मंगलवार को वेदीपूजन,मधु अभिषेक,विशेष श्रृंगार दर्शन,हवन,पूर्णाहुति,महाआरती,भोग वितरण एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा । स्थापना कार्यक्रम के संबद्ध में जानकारी देते कार्यक्रम आयोजन समिती के प्रमुख अमित तिवारी ने शहरवासियों को इस भव्य स्थापना कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होने की अपील की है ।

संपादक:शरद यादव

9827179426

9203679426

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले