बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़- शरद यादव
सब्जी मंडी से लौट रहे ग्रामीण सब्जी व्यापारी को तीन बाइक सवार युवकों ने गलत तरीके से रोड में गाड़ी चलाते पीछे आ रहे पिकअप वाहन से टक्कर हो गई।जिससे बाइक सवार तीनों युवक रोड में गिर गए,आक्रोशीत युवकों ने पिकअप चालक और उसके मालिक सहित एक अन्य की पिटाई कर दी । पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पीड़ित के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है ।
घटना 30 मार्च की सुबह 4.40 बजे की है,जैन इंटरनेशनल स्कूल के पास की है,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिकरीपारा तखतपुर निवासी वीरेंद्र सिंह सब्जी मंडी तिफरा में सब्जी एजेंट का कार्य करता है।उसके पास पिकअप वाहन है,जिसको चलाने के लिए ग्राम कोदवा निवासी दाऊवा पोर्ते को ड्रायवर रखा है ,जो नवागढ़ झांकी से सब्जी भरकर तिफरा मंडी छोड़ कर पिकअप में सवार होकर दोनों सुबह करीब साढ़े चार बजे तखतपुर लौटे रहे थे ,जैन इंटरनेशनल स्कूल के सामने मोटर साइकिल क्रमांक CG 10 BT 9277 में सवार तीन युवकों ने रोड पार करने हाथ दिखाया इशारा कर गाड़ी मोड़ने लगा फिर अचानक सीधे रोड पर जाने लगे,जिससे पीछे से आ रहे पिकअप से ठोकर लग गया ।जिससे मोटर साइकिल में सवार तीनों युवक रोड में गिर गए,घटना से आक्रोशित युवको ने पिकअप ड्रायवर दाऊवा पोर्ते को मारने दौड़े ,जिस पर बीच बचाव करने आए वीरेंद्र सिंह की तीनों युवकों ने बेल्ट और हाथ मुक्के से जमकर पिटाई कर दी।
वहीं एक दूसरे पीछे से आ रहे पिकअप चालक मुकेश ध्रुव ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसकी भी तीनों युवकों ने पिटाई कर दी । वहीं पीड़ित युवक का पर्स और मोबाइल भी गिर
गया है ।
घटना की रिपोर्ट प्रार्थी वीरेंद्र सिंह ने सकरी थाने में दर्ज कराई है ।
पुलिस ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ BNS की धारा 115(2),2963(5),351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।








