बिलासपुर /अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
आज जिलाधीश संजय अग्रवाल ने कार्यालय में पत्रकारों से से चर्चा करते हुए उन्होंने ने बताया कि जिले में पेट्रोल -डीजल रसोई गैस की सप्लाई लगातार बनी हुई है इसमें कहीं कोई कटोती नहीं हो रही है बल्कि पेट्रोल-डीज़ल रसोई गैस की डिमांड बढ़ गई है ।
पहले रसोई गैस सिलेंडर ८-९ हज़ार आता था अभी और बढ़ गया है,इसका कारण है गैस सिलेंडर की डिमांड पहले की अपेक्षा बढ़ी है ।
अभी क्राइसेस चल रहा है,इसलिए लोगों ने गैस सिलेंडर,पेट्रोल-डीजल भविष्य में कोई दिक्कत ना आए इसके लिए सभी लोंगो ने स्टोर करना शुरू कर दिया है जिससे अचानक से गैस,पेट्रोल और डीजल की मांग बढ़ गई ।
अगर जनता थोड़ा गैस की निर्भरता कम कर दे ५%-७% गैस सिलेंडर का उपयोग कम कर,अन्य साधनों जैसे बिजली का उपयोग कर पानी गर्म करे तो काफ़ी हद तक गैस की बचत होगी ।
अभी हमारे देश को गैस,पेट्रोल-डीज़ल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता है, इसलिए अब हम थोड़ा इस प्रकार के माध्यम से इन सब की बचत कर सकते हैं ।
पत्रकारवार्ता में फ़ूड कंट्रोलर,आयल कंपनी के अधिकारियों ने भी बताया है कि कोई दिक्कत नहीं है ।
जिलाधीश संजय अग्रवाल ने आम जनता से अपील की थोड़ा धैर्य बनाए रखें ,कहीं कोई भी समस्या नहीं है ।








