बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
प्राइवेट कंपनी से रिटायर्ड बुजुर्ग की जीवन भर के जमापूंजी को एक महिला ने रेलवे में नौकरी बेरोजगार बेटे को दिलाने का झाँसा देकर ,15 लाख रुपये ठग लिए,नौकरी नहीं लगने पर धोखाधड़ी का अहसास हुआ ।
जिसकी लिखित शिकायत कर रिटायर्ड बुजुर्ग ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है । पुलिस ने आरोपी महिला और बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामलें की जांच कर रही है ।
साईं भूमि कॉलोनी तोरवा निवासी एन वेंकट सूर्यप्रताप पिता एन व्ही.कृष्णा राव 68वर्ष प्राइवेट कंपनी से 2017 में रिटायर् हो गए थे,जिसमें उनको रिटायर के बाद पैसे मिले थे।
उसी पैसे से मिले ब्याज उनका गुजरा होता था ।उनके साथ पत्नी और एक पुत्र भी रहता है,जो बेरोजगार है ।
वहीं रिटायर्ड बुजुर्ग के पुरानी पहचान की आंध्रप्रदेश निवासी महिला तेनीटी इंद्राणी पति टेनिती कनक राजू 56वर्ष अनिता अपार्टमेंट-2स्टेशन रोड दुवाडा,विशाखापत्तनम ने एक दिन फ़ोन किया की रेलवे में बेटे की नौकरी लग जाएगी राजनीतिक पहचान है,मंत्री कोटे से नौकरी लगवा देगी ।
इस पर रिटायर्ड बुजुर्ग की महिला के परिवार से पुरानी पहचान होने के कारण भरोसा कर लिया।
पहले महिला ने 6 लाख रुपए की मांग की इस पर बुजुर्ग ने उतने रुपये देने में असमर्थता जताई तो महिला ने 4लाख रुपये अपनी बेटी के खाते में ट्रांसफर जमा कराने को कहा तो अपने बेटे के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से एन.कीर्ति महिला की बेटी के आन्ध्र बैंक खाते में राशि ट्रांसफर किया ।
इसके बाद कुछ दिनों तक नौकरी नहीं लगी तो महिला से इस संबंध में फोन से संपर्क कर जानकारी ली तो कोविड-19का और चुनाव होने की बात कही,मई 2024 को महिला ने अपनी बेटी के ई -मेल से रेलवे एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर जारी कर मेल किया ।
इसके बाद कुछ दिनों बाद महिला से संपर्क करने पर फिर इंटरव्यू,मेडिकल टेस्ट का बहाना बनाया गया और 12लाख रुपये की और माँग की गई ।
इस तरह महिला के बेटी के खाते में 18 बार बुजुर्ग ने UPI,बैंक अकाउंट के माध्यम से ट्रांसफर कर कुल पंद्रह लाख रुपये जमा कराया गया ।
इसके बाद भी नौकरी नहीं मिली तो धोखाधड़ी और ठगी का अहसास हुआ।
तोरवा थाना में एन .वेंकट सूर्यप्रताप राव ने बैंक डिटेल,और मोबाइल वाटसअप डिटेल और विभिन्न बैंकों के दस्तावेज के साथ लिखित में जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई है ।तोरवा पुलिस ने आंध्रप्रदेश निवासी आरोपी महिला टेनिती इंद्राणी 56वर्ष एवं उसकी बेटी एन.कीर्ति के ख़िलाफ़ पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4),336(3),3(5)के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है ।








