“पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप। राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।”
बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
हनुमान सेवा समिति रामसेतु चौक सरकंडा में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें प्रथम दिवस में हनुमान चालीसा का महापाठ हुआ और द्वितीय दिवस में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध भजन गायक पंडित सुधीर जगत का जगराता कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें हजारों भक्तों ने भजन का आनंद लिया ।हनुमान सेवा समिति लगातार १०वर्षों से हनुमान जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाते आ रहें हैं,हर वर्ष अनूठा आयोजन होता है ,कुछ नया करने की कोशिश समिति के द्वारा करने का प्रयास किया जाता है ।
हनुमान सेवा समिति राम सेतु चौक सरकंडा में हनुमान जयंती पर जन्मोत्सव पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।
प्रथम दिवस में हनुमान चालीसा महापाठ हुआ ,जिसमें ५०१ लोगों द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का महापाठ किया गया ।
इसके बाद 5001 भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।
दूसरे दिन प्रसिद्ध भजन गायक पंडित सुधीर व्यास-“ये चमक,ये दमक,सब कुछ सरकार,तुम्ही से “ भजन फेम का विशाल जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूरे शहर भर के हनुमान भक्तों ने भजन कार्यक्रम आनंद लिया।
हनुमान सेवा समिति हर वर्ष कुछ नया और अनूठा आयोजन करने की कोशिश करती है । समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकंडावासियो का आभार व्यक्त किया है ।










