डायरेक्ट हुकिंग को रोकना महंगा पड़ा,बिजली कर्मी की जमकर पिटाई

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़

हालर मिल की रीडिंग करने गए लाइन मैन को डारेक्ट हुकिंग कर बिजली चोरी कर रोकना महंगा पड़ गया है।आरोपी ने दो लाइन मेन की कपड़े फटते तक कुटाई की,घटना की रिपोर्ट लाइन मेन ने पुलिस में दर्ज कराई है,पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

करगीरोड कोटा में शिव शंकर बिंझवार पिता श्यामू 30वर्ष कलमीटार,रतनपुर निवासी बिजली विभाग में लाइन मेन के पद पर पदस्थ है,अपने सहायक लाइन मेन रघुनाथ धीवर के साथ कल दोपहर 2 बजे कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पटेता में शोभाराम के परिसर में स्थित हालर मिल के बिजली मीटर का रीडिंग करने गए थे ।

शंकर बिंझवार ने देखा की बिजली के तार में डायरेक्ट लाइन खींचकर हालर मिल चला रहे हैं ,जिसका मोबाइल से वीडियों बना रहा था ।इसी दौरान विजय साहू नामक युवक ने वीडियों बनाने का विरोध किया तो जिस पर बिजली कर्मी लाइन मेन वीडियों बना ही रहा था ।इसके बाद युवक ने कॉलर पकड़कर विद्युत कर्मी लाइन मेन की जमकर पिटाई कर दी । आरोपी युवक ने बिजली कर्मी को इतना मारा कि उसका शर्ट फट गया ।घटना की रिपोर्ट कोटा थाना में पीड़ित विधुत कर्मी ने दर्ज कराई है ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा,मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर धारा 121(1),132,221के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

संपादक शरद यादव

9827179426

9203679426

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले