बिल्हा के मोहभट्टा में जल संकट निस्तारी और पेयजल की समस्या,जनदर्शन में ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव

बिल्हा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहभट्टा में सभी नदी तालाब सूख गए,बोर ड्राई हो गया है,ग्रामवासियों को निस्तारी के लिए पानी नहीं मिल रहा है ,जबकि अभी गर्मी का मौसम शुरू नहीं हुआ है,भीषण गर्मी बढ़ने के बाद और स्थिति और बिगड़ सकती है ।
कलेक्टर जनदर्शन में सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से नए बोर स्वीकृत कर जल्दी से जल्दी पानी की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है एवं पुराने हैंड पंप,बिगड़े बोर को सुधारने की मांग की है।
बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोहभट्टा के सरपंच श्रीमती गौरी ध्रुव  के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुषों एवम ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के जनदर्शन में आवेदन देने पहुंचे,ग्रामीणों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात कर गांव में पेयजलऔर निस्तारी के लिए पानी की समस्या के बारे में अवगत कराया है,गांव के सरपंच ने बताया कि गांव के सभी तालाब सूख गए हैं,हैंडपंप खराब हो गए जो चालू है उसमें पानी ठीक से नहीं आ रहा है,गांव से बाहर है,जहाँ से पानी लाना बहुत दूर पड़ता है ।
ग्रामीणों ने पुराने बोर पंप को सुधारने और नए बोर खनन ,पानी टैंकर की व्यवस्था कराने की मांग की है और जल्दी से जल्दी बोर कराने की गुहार लगाई है,अभी उतनी गर्मी नहीं बढ़ा है,बोर सही समय में हो जाएगा तो पानी की समस्या हल हो जाएगी नहीं तो स्थिति भयावता हो जाएगी ।

 

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले