बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़ -शरद यादव
दो पड़ोसियों में आपसी विवाद के चलते एक परिवार ने टंगिया,हंसिया लाठी से लैस होकर सें चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया,घायलों को उपचार हेतु सिम्स में भर्ती कराया गया है ।घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।पाँच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडारी गांव के आवास पारा में दो पड़ोसियों में आपसी विवाद के चलते एक परिवार के लक्ष्मण बघेल टंगिया,दिलीप बघेल हंसिया,अर्जुन बघेल लाठी,सुमित्रा बघेल हथियारों से लैस होकर गाली-गलौच करते हुए पड़ोसी हंसराज,परमानंद,सहेत्रिन,उषा दिवाकर पर हमला कर दिया ।जिससे चारों को चोट आई है,घायल हंसराज,परमानंद,सहेत्रीन,उषा दिवाकर को उपचार हेतु सिम्स में भर्ती कराया गया है ।घटना की रिपोर्ट प्रार्थी राजा बघेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने 5 आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।








