बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
रतनपुर के गढ़वट में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से एक नाबलिक युवक की उसमें दबने से मौत हो गई थी वहीं दूसरा नाबालिक युवक की घायल हो गया था,ट्रैक्टर चालक द्वारा झूठी जानकारी दी गई बालक कीमौत अवैध रेत खनन करते हुए खदान में रेत धसकने से दोनों दब गए थे ,जिससे एक की मौत हो गई,और दूसरा बालक घायल हो गया था,ट्रैक्टर को आगे ले जाकर आरोपी ने ट्रॉली को जानबूझकर पलटा कर दुर्घटना का रूप दिया था,पुलिस जाँच में ये बात सामने आयी है ।पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है । अवैध रेत उत्खनन ने एक नाबालिग की जान ले ली,अवैध रेत उत्खनन को लेकर दो दिन पहले ही जिला खनिज अधिकारी पर दादागिरी करने का आरोप भाजपा जिला अध्यक्ष ने लगाया था।उसके बाद खनिज विभाग कुछ ट्रैक्टर्,हाईवा,पोकलैंड,जेसीबी मशीन को पकड़ा था ।
9अप्रेल की देर रात 2.30बजे रतनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वट ट्रैक्टर क्रमांक CG 12 BS5759 रेत खदान में अवैध रेत खनन के लिए गए थे,नदी में रेत खनन के कारण 6-7फ़ीट गढ्ढा हो गया था और अँधेरा भी था ।ये बात ट्रैक्टर चालक को भी मालूम था कि रेत धसक सकता है,उसके बाद भी अमित कश्यप और अमित यादव को रेत खुदाई के लिए गड्ढे में उतार दिया,जैसे ही रेत की खुदाई शुरू किए ,रेत धसक भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गया । इससे बाद मौके पर अफ़रा-तफरी मच गई,मजदुरों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला तब तक अमित कश्यप17 वर्ष को मौत हो चुकी थी और दूसरे बालक अमित यादव के जांघ,पैर मी गंभीर चोट लगने से घायल हो गया ।
आरोपी तोरण कश्यप ने ट्रेक्टर ट्राली को आगे कोसाबाड़ी के पास ले जाकर जानबूझकर पलटा दिया गया और ये बताया गया कि दोनों ट्रैक्टर में बैठे थे,ट्रैक्टर से गिरकर ट्रॉली के रेत में दबने से मौत का कारण बताया गया,जबकि घटना नदी में रेत निकलते समय खदान धसकने से हुई थी ।
पुलिस जाँच में ये बात सामने आई है कि आरोपी ने ट्रैक्टर ट्राली पलटने की झूठी मनगढ़ंत कहानी बनाई है कि अमराईपारा से डंप रेत भर कर कर्रा जाते समय कोसाबाड़ी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने और ट्रॉली में बैठे दोनो बालक रेत में दब गए थे जिससे उनकी मौत को ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से हुई है साबित किया जा सके ।
जाँच के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर मालिक पूर्व सरपंच तोरण कश्यप पिता रामेश्वर कश्यप 44 वर्ष निवासी गढ़वट के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर बीएनएस धारा 105,238(B) के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
***अवैध रेत खनन का गढ़ बना है रतनपुर के ग्रामीण क्षेत्रों से खारंग नदी बहती है ,अवैध रेत खनन माफिया इन गांवो से गढ़वट ,पौसरा,खैरा -डंगनिया ,परसदा,चोरहादेवरी,अकलतरी,लखराम में खनन करते है ,प्रतिदिन दिन ढलते ही अवैध रेत खनन का सिलसिला शुरू हो जाता है,अकलतरी,लखराम रेत घाट में प्रति दिन 50-60 ट्रेक्टरो रेत के लिए गाड़ियों का मेला लगे रहता है,और रेत माफियायों का नेटवर्क इतना मजबूत की अवैध रेत खनन के छापा मारने की खबर पहले इन तक पंहुच जाती है,जिससे अवैध रेत खनन में लगे एक भी गाड़ी पकड़े नहीं जाती है,दो दिन पहले हुए कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने छापा मारी किया था लेकिन एक भी गाड़ियाँ इन घाटों से पकड़ा नहीं गया ये बड़े आश्चर्य की बात है ।








