भाजपा जिला अध्यक्ष के बाद अब नगर निगम एमआईसी सदस्य संजय यादव ने अवैध निर्माण कार्यवाही नहीं तो भूख हड़ताल कर धरने पर बैठने की दी चेतावनी

 

 

बिलासपुर/अरपा प्रवाह न्यूज़-शरद यादव
भाजपा का गजब का सुशासन है अधिकारी सत्ताधीश पार्टी के नेताओ की नहीं सुन रहें हैं,पिछले दिनों जिला भाजपा अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने खनिज विभाग के अधिकारियों पर अवैध खनन माफिया को संरक्षण देने और दादागिरी का आरोप लगाया था और खनन माफियाओं की गाड़ीयों पर कार्यवाही नहीं करने की शिकायत जिला कलेक्टर से किया था,अब आज सामान्य सभा में नगर निगम के वरिष्ठ भाजपा पार्षद एवं एमआईसी सदस्य संजय यादव ने अवैध निर्माण को निगम अधिकारियों द्वारा बढ़ावा देने और अवैध निर्माण पर कार्यवाही नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी ।

भाजपा में बड़े नेताओं की अधिकारियों सुन नहीं रहे है तो सुन किसका रहे है ।
पूरे जिले के सिस्टम को अधिकारियों ने हैक कर लिया है,तो आम कार्यकर्ताओं का तो भगवान मालिक है ।
भाजपा 2018 का चुनाव भूल गई है लगता है ,जब कार्यकर्ताओं की नाराजगी ने भाजपा को 15 वर्ष के शासन पर 15 सीट में बैठा दिया था ।
2023 में भाजपा को कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ आवाज बुलंद कर भाजपा सरकार की वापसी कराई और 54 सीट पर बिठा दिया ।
भाजपा के अभी तीन साल पूरे होने को हैं और इसी प्रकार कार्यकर्ताओं की नाराज़गी रही तो पार्टी को 2028में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
नगरीय निकाय मंत्री के गृह जिले में अधिकारियों की मनमानी को किसका सरक्षण मिला हुआ है।
अपने वार्ड में एक काम्प्लेक्स के अवैध निर्माण की शिकायत नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ करते एमआईसी सदस्य संजय यादव थक गए और उन्होंने निगम की सामान्य सभा में शिकायत पर कार्यवाही नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने के भी चेतावनी दे दी ।


Leave a Comment

छत्तीसगढ़ के जिले