बिलासपुर/अरपा प्रवाह-न्यूज़
कोनी में एक गैंग लगातार सक्रिय हो कर लूट की वारदात को अंजाम दे रहा है ,लूट का शिकार छत्तीसगढ़ के बाहर के ठेकेदारों को बनाया जा रहा है ।मजदूर दिलाने के बहाने बुलाते है और जब ठेकदार रकम लेकर,मजदूरों को लेने पंहुचते है तो आरोपियों द्वारा पर डरा धमाकर लूट कर फरार हो जाते है ।
पिछले दो दिनों मेंबिहार और मध्यप्रदेश के दो मजदूर ठेकेदारों से लूटपाट हो चुका है,पुलिस अभी तक इस गैंग का सुराग नहीं लगा पाई हैं।
कोनी थाना और वारदात स्थल में जायदा दूरी नहीं है।
उसके बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पंहुच पाई थाने के सामने घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो जा रहे है ।
पहली घटना 14 अप्रैल की है ,कोनी थाना क्षेत्र के पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास बिहार के एक भवन निर्माण सेंट्रिंग ठेकदार सुनील यादव पिता जगलाल राय 32 वर्ष
से बिलासपुर के अभय सिंह उइके,प्रकाश,मनोज ने मजदूर दिलाने के बहाने आरोपियों ने बुलाकर सुनसान जगह में ले जाकर आरोपियों ने डरा धमका कर
दिन दहाड़े भरी दोपहर 1.30बजे नगद 45000 रुपये,बैंक एटीएम,चेक बुक,बैग सहित लूटकर फरार हो गए ।
9 अप्रैल को ठेकेदार की बात हुई तो उसने 1000 रुपये मजदूरों को महाराष्ट्र के नंदूरबार भेजने के लिए एडवांस राशि यूपीआई के माध्यम से अभय सिंह के अकाउंट में ट्रांसफर कर बांकी राशि बिलासपुर मजदूर को लेने आने पर देने की बात हुई,मुज्ज़फरपुर ,बिहार से 14 अप्रैल को बिलासपुर आने पर रेलवे स्टेशन अभय सिंह ,मनोज ,प्रकाश ठेकदार को लेने गए और फ़ोन पर हुई बात के आधार पर बताया की मजदूर कोनी पॉलिटेक्टनिक कॉलेज में काम कर रहे है,उनको वहाँ ले जाने के लिए यहाँ के ठेकेदार को 45हज़ार रुपये देंकर मजदूरों को ले जाने की बात हुई ठेकेदार कोनी स्थित पॉलीटेनिक कॉलेज के पास पहुंचे तो आरोपियों के अन्य साथी भी वहाँ इंतजार करते हुए खड़े थे जैसे ही वहाँ पंहुचे आरोपियों ने ठेकेदार को डरा धमकाकरमारपीट की जान से मारने की धमकी देते हुए बैग लूटकर फरार हो गए। दूसरी घटना 15 अप्रैल सुबह 11.30 बजे अटल बिहारी यूनिवर्सिटी के पीछे रोड की है, मध्यप्रदेश कटनी निवासी दशरथ कुमार द्विवेदी 39 वर्ष प्रकाश,मनोज,बीरू एवं अन्य ने छत ढलाई और सेंटरिंग कार्य का ठेकेदार है ।आरोपियों ने फ़ोन पर बात किया तो ठेकदार ने 25 मज़दूरों की आवश्कता बताई, जिस पर बिलासपुर में मजदूर की व्यवस्था हो जाने की जानकारी और मजदूरों को लेने आने को कहा,ठेकदार ने अपने दोस्त संजय उर्मलिया को ट्रेन से बिलासपुर भेजा 15अप्रेल कि सुबह 9.30 बजे पंहुचने पर वीरू नामक व्यक्ति ने फ़ोन कर बताया कि करण का भाई हूँ कोनी स्थित के पास आने को कहा मंदिर चौक जरहाभाटा से ऑटो में बैठकर वीरू और मनोज के साथ अटल बिहारी यूनिर्सिटी के
पास रोड में पहुंचे तो मजदूरों को ले जाने और खाने का खर्चा 35000 रुपये बताया नोट बैग से निकालकर गिन ही रहा था तभी मारपीट कर रुपये लूट कर सभी यूनिवर्सिटी की तरफ भाग गए ।इसके पहले बीरू के अकाउंट में यूपीआई के माध्यम से 6000रुपये ट्रांसफर किया था ।दोनों ही मामलों में एक ही तरीका अपनाया जा रहा है, पुलिस थाने के सामने ही हो रही है घटनाएं।








